International

Venezuela Earthquake: 126 साल के सबसे ताकतवर झटकों से दहला देश, 30 से अधिक मौतें

वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली Earthquake के बाद राजधानी काराकस समेत कई इलाकों में हालात गंभीर, 700 से अधिक लोग घायल अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी USGS की चेतावनी- नुकसान का दायरा बढ़ने पर मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। सुनामी को लेकर भी कई देशों में अलर्ट जारी

न्यूज डेस्क, 25 जून 2026:

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला बुधवार की शाम लगातार दो शक्तिशाली भूकंपों से दहल उठा। Earthquake के झटके इतने तेज थे कि राजधानी काराकस में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा, जबकि कुछ स्थानों पर दीवारें भरभराकर गिर गईं। लोगों में अफरा-तफरी मच गई और हजारों लोग घरों व दफ्तरों से निकलकर खुले स्थानों में पहुंच गए।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण USGS के मुताबिक पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था। इसका केंद्र कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन के पश्चिम में जमीन से करीब 13 किलोमीटर नीचे दर्ज किया गया। यह क्षेत्र काराकस से लगभग 168 किलोमीटर दूर है। पहले झटके के महज एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा और ज्यादा शक्तिशाली भूकंप आया। इसका केंद्र मोरोन से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में करीब 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
venezuela-earthquake-twin-quakes-hit-caracas-usgs-tsunami-alert

USGS ने शुरुआती आकलन में आशंका जताई है कि अगर प्रभावित इलाकों में नुकसान का स्तर ज्यादा निकला तो जनहानि का आंकड़ा गंभीर हो सकता है। फिलहाल अभी तक 32 मौतों की पुष्टि हुई है और 700 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं राहत एजेंसियां वास्तविक स्थिति का पता लगाने में जुटी हैं।

ये भी पढ़ें:

भूकंप के बाद अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने वर्जिन आइलैंड्स के लिए Tsunami Alert जारी किया। डोमिनिकन गणराज्य ने भी अपने द्वीपीय क्षेत्रों के लिए सतर्कता बरतने को कहा। हालांकि प्यूर्टो रिको के लिए जारी चेतावनी बाद में वापस ले ली गई।

काराकस के कई हिस्सों में भूकंप के बाद धूल के बड़े गुबार दिखाई दिए। शहर के व्यस्त कारोबारी इलाकों में स्थित कई भवनों को नुकसान पहुंचने की खबर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झटकों के दौरान इमारतें तेजी से हिलने लगीं, जिससे लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए।
venezuela-earthquake-twin-quakes-hit-caracas-usgs-tsunami-alert

वेनेजुएला के गृह मंत्री दियोस्दादो काबेलो ने बताया कि भूकंप के झटके देश के कई राज्यों में महसूस किए गए। उन्होंने कहा कि राजधानी के अल्टामिरा इलाके में इमारतों और मकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि कई लोगों के घायल होने की आशंका है। प्रशासन ने एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाओं को रास्ता देने की अपील की है।

काबेलो के मुताबिक राहत और बचाव टीमें प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रहीं हैं। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है। काराकस की एक इमारत में रहने वाले लोग बताते हैं कि भूकंप के दौरान पूरी इमारत एक तरफ से दूसरी तरफ झूलती महसूस हो रही थी। उन्होंने कहा कि घर के अंदर रखा काफी सामान गिर गया, लेकिन परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अमेरिका-ईरान जंग से दुनिया पर ऊर्जा संकट का खतरा, होर्मुज पर तनाव बढ़ा, तेल-गैस सप्लाई रोकने की ईरान की धमकी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button