Ayodhya

राम मंदिर पर राजनीति, भ्रामक बयानों पर जताई चिंता… प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने संतों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं धार्मिक मर्यादा बनाए रखने पर दिया जोर, असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाने की मांग

अनिल निषाद

अयोध्या, 25 जून 2026:

विश्व हिंदू सिख महासभा के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने गुरुवार को जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें राम मंदिर की गरिमा और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की गई।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर देश और दुनिया के करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है लेकिन कुछ लोग मंदिर से जुड़े मुद्दों पर भ्रामक और तथ्यहीन बयान देकर समाज में भ्रम की स्थिति पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं।

ये भी पढ़ें:

परमहंस आचार्य ने कहा कि अयोध्या सभी श्रद्धालुओं के लिए है और कोई भी व्यक्ति यहां आकर भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकता है लेकिन राम मंदिर को लेकर अगर कोई राजनीति करने या गलत जानकारी फैलाने का प्रयास करेगा तो उसका विरोध किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने एवं धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने के लिए प्रशाशन से मांग की गई है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  अयोध्या : रामकोट परिक्रमा का एक साल पूरा... जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link