Uttarakhand

Ice Skating Championshipः मंत्री ने खिलाड़ियों में भरा जोश, बोलीं- उत्तराखंड बनेगा विंटर स्पोर्ट्स हब

रेखा आर्या हिमाद्रि आइस रिंक पहुंचीं, 21 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे, 30 जून तक चलेगी प्रतियोगिता, खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण लागू, नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को मिलेगी आउट ऑफ टर्म नियुक्ति

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 28 जून 2026ः

हिमाद्रि आइस रिंक में आयोजित 21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में देश भर से आए खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिला। खेल मंत्री रेखा आर्या रविवार को प्रतियोगिता स्थल पहुंचीं और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। साथ ही उनसे मुलाकात की। चैंपियनशिप में 21 राज्यों के 500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 30 जून तक चलेगी।

खेल मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अब केवल प्राकृतिक पर्यटन के लिए ही नहीं, बल्कि शीतकालीन खेलों के प्रमुख केंद्र के रूप में भी अपनी अलग पहचान बना रहा है। हिमाद्रि आइस रिंक देश का एकमात्र अत्याधुनिक विश्वस्तरीय इनडोर आइस रिंक है, जो खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है और प्रदेश में विंटर स्पोर्ट्स को नई दिशा दे रहा है। उन्होंने कहा कि 21वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में देश के 21 राज्यों से 500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
uttarakhand-national-ice-skating-championship-rekha-arya-dehradun (2)

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी शॉर्ट ट्रैक और फिगर स्केटिंग जैसी ओलंपिक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कहा कि ऐसे राष्ट्रीय आयोजन न केवल आइस स्केटिंग को बढ़ावा देंगे, बल्कि उत्तराखंड को बड़े खेल आयोजनों की मेजबानी के लिए भी मजबूत पहचान दिलाएंगे। मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू किया गया है, जबकि नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्म नियुक्ति देने की दिशा में भी सरकार तेजी से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड को पर्यटन के साथ-साथ आधुनिक खेल अवसंरचना से युक्त एक प्रमुख स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित करना है। इस अवसर पर आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, सचिव जगराज साहनी, आइस स्केटिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष शिव पैन्यूली और विभिन्न देशों से आए निर्णायक मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button