Uttarakhand

रुद्रपुर में एक लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी की तैयारी तेज, सीएम धामी ने दिए इंतजाम पूरे करने निर्देश

देहरादून, 10 जून 2025:

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास में एक उच्च स्तरीय बैठक के दौरान रुद्रपुर में प्रस्तावित ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग सेरेमनी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और समन्वित ढंग से पूर्ण की जाएं ताकि यह कार्यक्रम भव्य और प्रभावशाली रूप में संपन्न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन राज्य की औद्योगिक प्रगति को नई गति और पहचान देगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सीएम धामी ने कहा कि वर्ष 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान उत्तराखंड को कुल ₹3.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, जिनमें से अब तक ₹1 लाख करोड़ की ग्राउंडिंग हो चुकी है। यह राज्य के प्रति निवेशकों के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन न केवल राज्य के औद्योगिक भविष्य को दिशा देगा, बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगा। साथ ही स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहन मिलेगा और उत्तराखंड की आर्थिक समृद्धि के नए द्वार खुलेंगे।

ये भी पढ़ें:

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सजगता, संवेदनशीलता और बेहतर समन्वय के साथ सुनिश्चित की जाएं, ताकि देश-दुनिया के समक्ष उत्तराखंड की सकारात्मक छवि और निवेश-अनुकूल वातावरण को मजबूती से प्रस्तुत किया जा सके।

बैठक में प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, आर मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन, विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव बंशीधर तिवारी और उद्योग विभाग के प्रबंध निदेशक सौरभ गहरवार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना : 500 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, Select होने पर मिलेगी Scholarship

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link