Hardoi City

Instagram पर साली की एडिटेड अश्लील फोटो पोस्ट, धमकी भी दी, जीजा व दोस्तों पर FIR

हरदोई के शाहाबाद इलाके में रहने वाली युवती ने कहा, वो गहरे मानसिक तनाव में, लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा जीजा, Instagram पोस्ट से बदनाम करने की कोशिश का आरोप, रोकने पर भाई को धमकी दी, जीजा के साथ करतूत में उसके दोस्त भी शामिल

हरदोई, 30 जून 2026:

हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र में सोशल मीडिया पर युवती की एडिटेड आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके जीजा समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का आरोप है कि फोटो वायरल कर उसे बदनाम करने की कोशिश की गई, जिससे वह मानसिक तनाव में है।

शाहाबाद क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके जीजा जीशान मोहम्मद, निवासी ग्राम सिनौरिया, थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी, काफी समय से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। शिकायत के मुताबिक इस मामले में जीशान के दोस्त आसिफ, निवासी मोहल्ला गिलजई, शाहाबाद, के साथ दो अन्य अज्ञात लोग भी शामिल हैं।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी फोटो को किसी दूसरे पुरुष के साथ आपत्तिजनक तरीके से एडिट किया। इसके बाद बदनाम करने की नीयत से उस तस्वीर को अपनी Instagram आईडी पर पोस्ट कर वायरल कर दिया।

ये भी पढ़ें:

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसके भाई के मोबाइल पर लगातार कॉल कर धमकियां दे रहे हैं। उनका कहना है कि वे उसकी दूसरी तस्वीरें भी इंटरनेट पर डाल देंगे, जिससे वह समाज में कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी। इस घटना से वह गहरे मानसिक तनाव में है। उसने पुलिस को बताया कि यदि उसके साथ किसी तरह की अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी जीजा और उसके साथियों की होगी।

शाहाबाद पुलिस ने मामले में अश्लील सामग्री प्रसारित करने समेत संबंधित धाराओं में दो नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

READ MORE

ये भी पढ़ें  सिपाही ने की खुदकुशी...न्यायालय सुरक्षा में थी तैनाती, आवास में मिला शव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button