DelhiLucknow City

वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर सियासत गरम, अखिलेश बोले- भाजपा सरकार नहीं, अहंकार है, केजरीवाल ने कहा- उठो, चलो जंतर-मंतर

20 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को तड़के सफदरजंग अस्पताल ले जाने पर विपक्ष का केंद्र पर हमला,अखिलेश, केजरीवाल, स्वामी प्रसाद, पल्लवी समेत कई नेताओं ने कार्रवाई को बताया लोकतंत्र और शांतिपूर्ण आंदोलन पर हमला

लखनऊ/नई दिल्ली, 18 जुलाई 2026:

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से आमरण अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार तड़के धरनास्थल से हटाकर सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। कार्रवाई के विरोध में विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर तीखे हमले बोले हैं। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे बल-प्रयोग बताते हुए सोनम वांगचुक के इलाज की न्यायिक निगरानी में कराने की मांग की है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि सोनम वांगचुक को जबरन उनके आमरण अनशन स्थल से उठाकर ले जाना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि घटना की खबर कुछ ही देर में देश और दुनिया में फैल गई और लोगों में चिंता के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश है। सपा प्रमुख ने कार्रवाई में शामिल सादी वर्दी वाले लोगों की पहचान सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कहा कि सोनम वांगचुक का जीवन मानवता, पर्यावरण संरक्षण, लोकतांत्रिक मूल्यों, युवा ऊर्जा, विज्ञान और नवाचार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
sonam-wangchuk-jantar-mantar-safdarjung-hospital-akhilesh-yadav-arvind-kejriwal (2)

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा संवाद में नहीं, विवाद की राजनीति में विश्वास करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को दबाने की कार्रवाई से देश की मानवीय और लोकतांत्रिक छवि को नुकसान पहुंचा है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार नहीं, अहंकार बन चुकी है। नई पीढ़ी डिजिटल एकता के माध्यम से वैचारिक बदलाव लाने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें:

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक को जबरन उठाने के बजाय सरकार को उनसे बातचीत करनी चाहिए थी। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आंदोलन को दबाने के बजाय सरकार को देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार करना चाहिए। उन्होंने लोगों से जंतर-मंतर पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि अब घर बैठने से काम नहीं चलेगा।
sonam-wangchuk-jantar-mantar-safdarjung-hospital-akhilesh-yadav-arvind-kejriwal (3)

Advertisement

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कार्रवाई को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि सत्ता का अहंकार लंबे समय तक नहीं चलता। उन्होंने दावा किया कि पिछले 21 दिनों से आमरण अनशन कर रहे सोनम वांगचुक की मांगें सुनने के बजाय उन्हें जबरन अस्पताल ले जाया गया।
sonam-wangchuk-jantar-mantar-safdarjung-hospital-akhilesh-yadav-arvind-kejriwal (4)

अपनी जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी कार्रवाई की निंदा की और कहा कि सोनम वांगचुक का उपचार न्यायिक निगरानी में होना चाहिए। उन्होंने 19 जुलाई को जंतर-मंतर जाने का अपना प्रस्तावित कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया है। वहीं, अपना दल (कमेरावादी) की नेता एवं विधायक पल्लवी पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा की पुलिस ने लोकतंत्र का गला दबाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि जनता इसका जवाब देगी।
sonam-wangchuk-jantar-mantar-safdarjung-hospital-akhilesh-yadav-arvind-kejriwal (5)

ये भी पढ़ें  UP में कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 588 आरक्षित पदों की कटौती का आरोप, आप का भाजपा सरकार पर हमला

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link