Uttarakhand

कांवड़ मेला: पंतद्वीप में अतिक्रमण के खिलाफ गरजी जेसीबी, कई दुकानें-ढाबे ध्वस्त

हरिद्वार में प्रशासन ने पार्किंग क्षेत्र में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप, मेले की तैयारियों को लेकर संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने की कवायद

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 19 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड में आगामी कांवड़ मेले को सुगम, सुव्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज पंतद्वीप पार्किंग क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित दुकानों और ढाबों को ध्वस्त किया गया। संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।

अधिशासी अभियंता सिंचाई खुशवंत सिंह चौहान ने बताया कि गत दिवस डीएम ने पंतद्वीप पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने अवैध अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का यह उद्देश्य है कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। इसके अनुपालन में प्रशासन, सिंचाई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया।

ये भी पढ़ें:

टीम ने अवैध रूप से संचालित लगभग 30 दुकानें और ढाबे हटाए। अधिशासी अभियंता ने कहा कि कांवड़ मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार का व्यवधान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा, ताकि मेला क्षेत्र पूरी तरह से साफ और सुरक्षित रहे। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

ये भी पढ़ें  वकील हत्याकांड में छोटा भाई निकला कातिल... चोरी पर बड़े भाई की फटकार से बनाया मर्डर का प्लान

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button