Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश : भोपाल में राष्ट्रीय स्तर के शॉट-पुट खिलाड़ी, अपार्टमेंट में मृत पाए गए

भोपाल, 11 नबंवर 2024

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है पुलिस जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्तर के शॉट-पुट खिलाड़ी अमित वर्मा रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। टीटी नगर पुलिस थाने के प्रभारी सुनील सिंह भदोरिया ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सुबह जब वर्मा ने उनके कॉल का जवाब नहीं दिया तो उनके दोस्त उनके घर पहुंचे।

जब 22 वर्षीय एथलीट ने दरवाजे की घंटी का जवाब नहीं दिया तो दोस्तों ने दरवाजा तोड़ दिया। अधिकारी ने कहा, उन्हें उसका शव अपार्टमेंट के अंदर मिला। आपको बता दे कि शॉट-पुट खिलाड़ी टीटी नगर स्टेडियम में प्रशिक्षण के लिए पिछले एक साल से भोपाल में रह रहा था। भदोरिया ने कहा कि घर में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। अधिकारी के मुताबिक, इस स्तर पर पुलिस यह नहीं कह सकती कि यह संदिग्ध है या नहीं। उन्होंने कहा कि वर्मा की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  Diwali 2024: देश में सबसे पहले इस शिव मंदिर में क्यों मनाई जाती है दिवाली, जानें खास परंपरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link