Unnao City

चलती बाइक पर गिरा पेड़, बैठे-बैठे ही दबे युवक ने दम तोड़ दिया, पीछे आ रहे भाई-बहन भी शिकार

बारिश के बीच संडीला-चकलवंशी मार्ग पर अचानक सड़क पर आ गिरा पेड़, घर से सैलून जाने के लिए निकले थे बाइक सवार, मौके पर ही हुई मौत, गंभीर घायल युवती लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर

प्रमोद पासी

उन्नाव, 22 जुलाई 2026:

संडीला-चकलवंशी मार्ग पर मंगलवार दोपहर बारिश के दौरान एक भारी पेड़ अचानक सड़क पर गिर पड़ा। उसी समय वहां से गुजर रही बाइक सीधे पेड़ की चपेट में आ गई। हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा किशोर घायल हो गया। कुछ ही सेकंड बाद पीछे से आ रहे भाई-बहन भी गिरे पेड़ से टकरा गए, जिनमें युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

सैलून से वापस लौटते समय हुआ हादसा

ये भी पढ़ें:

औरास क्षेत्र के गोबरा गांव निवासी सुजीत, अपने साथी विशाल के साथ बाइक से कस्बे में बाल कटवाने आया था। दुकान पर ज्यादा भीड़ होने की वजह से दोनों बिना बाल कटवाए वापस घर लौट रहे थे। नर्सरी पुलिया से पहले तेज बारिश के बीच अचानक सड़क किनारे खड़ा हरा पेड़ भरभराकर सड़क पर गिर गया। बाइक संभालने का मौका नहीं मिला और दोनों उसकी चपेट में आ गए। पेड़ के नीचे दबने से सुजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय विशाल घायल हो गया। सुजीत का शव बाइक पर बैठी ही अवस्था में मिला।
unnao-road-accident-tree-falls-on-moving-bike-youth-dies-sandila-road (2)

पीछे आ रहे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला, भाई-बहन भी चपेट में आए

हादसे के तुरंत बाद पीछे से बाइक से लौट रहे अंकित, अरुण और उनकी बहन रिंकी भी गिरे हुए पेड़ से टकरा गए। तीनों कस्बे से मोबाइल ठीक कराकर और कपड़े खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। हादसे में रिंकी को गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके दोनों भाइयों को भी चोट लगी। उनकी स्पीड अधिक नहीं थी लेकिन करीब आने के कारण उन्हें भी संभलने का मौका नहीं मिल सका।

पुलिस ने हटवाया पेड़, युवती ट्रॉमा सेंटर रेफर

सूचना मिलते ही औरास पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर गिरा पेड़ हटवाया गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया। रिंकी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। विशाल को मामूली चोट होने के कारण इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

परिवार में सबसे छोटा था सुजीत, गांव में मातम

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुजीत अपने चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां रामदेवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार और गांव में हादसे के बाद मातम का माहौल है।

ये भी पढ़ें  उन्नाव में शिक्षामित्र बनी निशाना: आधी रात को घर के अंदर किसने कर दिया शूट!

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button