Lucknow City

Breaking… कल से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर बदलेगा ट्रैफिक, निकलने से पहले जरूर जानें डायवर्जन

फ्लाईओवर निर्माण के चलते चार माह के लिए लागू होगी नई यातायात व्यवस्था, पुलिस ने अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने की दी सलाह, इमरजेंसी वाहनों को मिलेगी प्राथमिकता

लखनऊ, 24 जुलाई 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के सबसे व्यस्त इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर रोजाना लगने वाले भीषण जाम से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। यहां फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेजी से शुरू होने जा रहा है। निर्माण कार्य को सुरक्षित और सुचारु रूप से पूरा कराने के लिए 25 जुलाई से विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की जाएगी। यह करीब चार महीने तक प्रभावी रहेगी।

यातायात पुलिस के अनुसार डायवर्जन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ आवश्यक संकेतक लगाए जाएंगे जिससे लोगों को कम से कम असुविधा हो। लखनऊ की डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें और यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें।
lucknow-engineering-college-chauraha-traffic-diversion-plan (2)

नई व्यवस्था के तहत मड़ियांव की ओर से आने वाले वाहन इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से सर्विस रोड के जरिए टेढ़ी पुलिया पहुंचेंगे और वहां से फ्लाईओवर पर चढ़कर खुर्रमनगर की ओर जा सकेंगे। वहीं, राम-राम बैंक की ओर से जानकीपुरम और टेढ़ी पुलिया जाने वाले वाहन चालक चौराहे से बाएं मुड़कर फ्लाईओवर के नीचे बने निर्धारित यू-टर्न का उपयोग करेंगे।

ये भी पढ़ें:

जानकीपुरम से आने वाले वाहनों को इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर आने के बजाय आकांक्षा परिसर के बगल वाले मार्ग और अन्य वैकल्पिक रास्तों से टेढ़ी पुलिया पहुंचने की सलाह दी गई है। वहां से निर्धारित यू-टर्न लेकर वाहन राम-राम बैंक या सीतापुर रोड की ओर जा सकेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्माण अवधि के दौरान एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जाएगा। पुलिस का कहना है कि नागरिक यदि डायवर्जन व्यवस्था का पालन करेंगे तो निर्माण कार्य भी समय पर पूरा होगा और भविष्य में इस व्यस्त चौराहे पर जाम से स्थायी राहत मिलने का रास्ता भी साफ होगा।

ये भी पढ़ें  LDA का बड़ा कदम : घर-घर जाकर होगा संपत्तियों का सत्यापन, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button