फतेहपुर, 25 जुलाई 2026:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को फतेहपुर को करोड़ों की विकास योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान योगी ने नकल माफिया को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ये सभी सपा व कांग्रेस सरकार में पले बढ़े हम इन्हें मिट्टी में मिला देंगे।
फतेहपुर में 489 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
मुख्यमंत्री आज फतेहपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद वो जालौन और आगरा के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में भी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पूरे दौरे में 2,105 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत वाली 552 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रस्तावित है। सीएम के इस दौरे की शुरुआत फतेहपुर से हुई। यहां उन्होंने 489 करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र, किट और चेक भी बांटे गए।
नकल माफिया के लिए 10 साल की जेल, 10 करोड़ तक Fine
सीएम योगी ने फतेहपुर में कहा कि केंद्र सरकार नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए ऐसा बिल लाने जा रही है, जिसमें 10 साल तक की सजा और 10 करोड़ रुपये तक के Fine का प्रावधान होगा। डबल इंजन की सरकार पहले दिन से साफ कह रही है कि जिसने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, उसे जेल जाना होगा और बाप-दादा की कमाई संपत्ति भी जब्त की जाएगी।

NEET पेपर लीक पर केंद्र की कार्रवाई का जिक्र
मुख्यमंत्री ने NEET परीक्षा में पेपर लीक की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि घटना सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने तुरंत कार्रवाई की। आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही परीक्षा व्यवस्था से जुड़े कई अधिकारियों पर भी कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो, इसके लिए समयबद्ध तरीके से परीक्षा कराई जा रही है और Result भी तय समय पर जारी किए जा रहे हैं। जो भी छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करेगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस और सपा पर नकल माफिया को लेकर निशाना
योगी ने नकल माफिया को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की विरासत बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 वर्षों में छात्रों और युवाओं के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। Digital India, Startup India और Stand Up India जैसी योजनाओं के जरिए देश के युवाओं को नई आशा, नए अवसर और नई दिशा मिली है।
योजनाओं का पैसा नाच-गानों पर खर्च होता था
फतेहपुर में विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के एजेंडे में कभी विकास नहीं था। खाली प्लॉट देखते ही कोई सपाई उस पर कब्जा कर लेता था। सैफई का विकास हो, बाकी सब भाड़ में जाए, यही वे लोग करते थे। योगी ने कहा कि फतेहपुर की योजनाओं के लिए मिलने वाला पैसा सैफई में नाच-गानों पर खर्च कर दिया जाता था। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में आम लोगों के विकास की जगह परिवार और खास इलाके के विकास पर ध्यान दिया गया।
मेडिकल कॉलेज और Industrial Area का भी जिक्र
योगी ने फतेहपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कहा कि अमर शहीद जोधा सिंह अटैया और ठाकुर दरियाव सिंह के नाम पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। आज यह मेडिकल कॉलेज जिले में Health Services का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने कहा कि फतेहपुर में अब एक Industrial Area भी विकसित हो रहा है। इससे जिले में रोजगार और कारोबार के नए अवसर तैयार होने की बात मुख्यमंत्री ने कही।
लाभार्थियों को बांटे गए प्रमाण-पत्र और चेक
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र, प्रमाण-पत्र, किट और चेक दिए गए। फतेहपुर में विकास परियोजनाओं के साथ Welfare Schemes के लाभार्थियों को सीधे जोड़ने पर भी जोर रहा।






