Uttarakhand

कांवड़ महायात्रा 2026: हाई लेवल मीटिंग, 6000 जवान बनेंगे श्रद्धालुओं का सुरक्षा कवच

उत्तराखंड के एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ने पुलिस अधिकारियों के साथ की ब्रीफिंग, मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन व 141 सेक्टर में बांटा गया, सुपर जोन की जिम्मेदारी एएसपी स्तर के अधिकारियों को मिली  

योगेंद्र मलिक 

हरिद्वार, 26 जुलाई 2026:

कांवड़ महायात्रा 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस लाइन रोशनाबाद में एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन ने पुलिस, प्रशासन व अर्द्धसैनिक बलों की संयुक्त ब्रीफिंग की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा, यातायात, भीड़ नियंत्रण व आपदा प्रबंधन से संबंधित निर्देश दिए गए। पूरे मेला क्षेत्र को 18 सुपर जोन, 40 जोन और 141 सेक्टर में बांटा गया है। 6000 पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
kanwar-yatra-2026-haridwar-security-arrangements-police-deployment (2)

सुपर जोन की जिम्मेदारी एएसपी स्तर के अधिकारियों, जोन की जिम्मेदारी पुलिस उपाधीक्षक व निरीक्षकों को दी गई है। सेक्टर की जिम्मेदारी थाना प्रभारियों व वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को सौंपी गई है। एसपी सिटी को कांवड़ मेले का नोडल अधिकारी बनाया गया है, जबकि ग्रामीण क्षेत्र की जिम्मेदारी एसपी देहात को सौंपी गई है। यातायात एवं डायवर्जन व्यवस्था की कमान एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव संभालेंगी।

ये भी पढ़ें:

मेले की सुरक्षा के लिए 6000 से अधिक पुलिस व सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इनमें 21 एएसपी, 39 पुलिस उपाधीक्षक, 48 निरीक्षक-थाना प्रभारी, 424 उपनिरीक्षक व सहायक उपनिरीक्षक, 1324 मुख्य आरक्षी-कांस्टेबल, 1558 आरक्षी, 13 कंपनियां केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल, 10 कंपनियां पीएसी-आईआरबी, 700 होमगार्ड, 350 पीआरडी जवान और 800 विशेष पुलिस अधिकारी शामिल हैं। मेला क्षेत्र की निगरानी 10 ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी नेटवर्क से की जाएगी। पुलिस अधिकारियों की सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों व भड़काऊ पोस्ट पर नजर रहेगी।
kanwar-yatra-2026-haridwar-security-arrangements-police-deployment (3)

Advertisement

गढ़वाल परिक्षेत्र के आईजी राजीव स्वरूप ने संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और बारिश के मौसम को देखते हुए सभी आवश्यक संसाधन अपने साथ रखने के निर्देश दिए। आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे ने सभी वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कराने, हरकी पैड़ी क्षेत्र की सुरक्षा मजबूत रखने और संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने कहा कि एआई और सोशल मीडिया के इस दौर में छोटी घटनाओं को भी बड़ा रूप दिया जा सकता है, इसलिए प्रत्येक अधिकारी को अतिरिक्त सतर्क रहना होगा। डीएम मयूर दीक्षित ने सभी सुपर जोनल, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करने को कहा। एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि रात्रि के समय कोई भी कांवड़िया सड़क पर न सोए, इसकी जिम्मेदारी संबंधित थाना प्रभारियों की होगी।

ये भी पढ़ें  देहरादून : बैरिस्टर अरि बहादुर गुरूंग की प्रतिमा का अनावरण, धामी ने गोरखा वीरता को बताया राष्ट्र की गौरवगाथा

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link