Madhya Pradesh

सड़क पर थूकना बस ड्राइवर को पड़ा महंगा, निगम ने दी ऐसी सजा

इंदौर,12 नवंबर 2024

इंदौर में बस ड्राइवर को सड़क पर थूकना महंगा पड़ा। निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने विजय नगर इलाके में निरीक्षण के दौरान बस चालक संजय प्रजापति को पकड़ लिया, जिसने सड़क पर थूका था। उन्होंने उसे फटकारते हुए 500 रुपए का स्पॉट फाइन लगाया और उसे उसी स्थान की सफाई भी करवाई। यह कदम शहर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए निगम द्वारा किए जा रहे सख्त उपायों का हिस्सा है।

इंदौर की स्वच्छता को लेकर यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है, क्योंकि शहर लगातार सात बार स्वच्छता में अव्‍वल रहा है और आठवीं बार भी निगम की टीम अवार्ड पाने के लिए मेहनत कर रही है। इससे पहले, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भी बस की खिड़की से बाहर थूक रहे एक यात्री पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  मध्यप्रदेश : 5 साल की मासूम के साथ की हैवानियत, रेप के बाद दांतों से काटा, दीवार पर कई बार सिर पटका

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link