Uttarakhand

SIR की हकीकत जानने सड़क पर उतरे डीएम, 5.47 लाख मतदाताओं को दिए जा रहे नोटिस

देहरादून के अजबपुर कलां क्षेत्र में घर-घर नोटिस देने की प्रक्रिया का किया निरीक्षण, बीएलओ को फ्लो चार्ट व चेक लिस्ट देने के दिए निर्देश, अब तक 11,90,805 मतदाताओं की मैपिंग हो चुकी पूरी

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 28 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की हकीकत परखने के लिए मंगलवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे। उन्होंने अजबपुर कलां क्षेत्र में बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) द्वारा घर-घर जाकर नोटिस देने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान वे स्थानीय निवासी अरविंद नेगी के घर पहुंचे,जहां बीएलओ नाम में विसंगति के कारण नोटिस देते हुए निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत करने की जानकारी दे रहे थे। डीएम ने इस पूरी प्रक्रिया को बारीकी से समझा।
dehradun-dm-inspects-sir-voter-list-revision-campaign (2)

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए कि अभियान को पूरी तरह से त्रुटिरहित और सुगम बनाने के लिए बीएलओ के लिए एक फ्लो चार्ट व चेक लिस्ट तैयार की जाए। इसे तत्काल सभी बीएलओ को उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी स्तर पर प्रक्रिया में भ्रम न रहे। 14 जुलाई को प्रकाशित ड्राफ्ट रोल लिस्ट के अनुसार देहरादून जिले में अब तक 11,90,805 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो चुकी है। वर्ष 2003 व 2026 की मतदाता सूची से मिलान न हो पाने या विवरण अपूर्ण होने के कारण 5.47 लाख मतदाताओं को व्यक्तिगत नोटिस दिए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:

बीएलओ घर-घर जाकर व्यक्तिगत रूप से नोटिस देंगे और इसकी फोटो आयोग के एप पर अपलोड की जाएगी। डीएम ने सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) को आयोग की गाइडलाइन के अनुसार तय समयसीमा में सावधानी से काम पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण के नामित सेक्टर अधिकारी डॉ. महेश कुमार, एईआरओ अपर्णा बहुगुणा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली व बीएलओ विभांशु भट्ट मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  "IAS मीनाक्षी सुंदरम से अभद्रता मामला, सचिवालय में एंट्री पर सख्त हुई धामी सरकार

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link