Lucknow City

Youth Adda से बदल रहा Gen Z का नजरिया, बिजनेस आइडिया लेकर उद्यमी बनने का जोश

कॉलेज से ही Startup और Business की समझ पर जोर, AI, Drone, EV, Digital Commerce जैसे नए क्षेत्रों में Training, Mentorship से लेकर Banking और Market Linkage तक एक जगह मदद, 75 जिलों तक पहुंचाने की तैयारी, 2027 तक पांच लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य, 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का Loan और 10 हजार से अधिक नए Enterprise व Franchise शुरू कराने की योजना

लखनऊ, 28 जुलाई 2026:

आज की Gen Z सिर्फ नौकरी की तलाश तक सीमित नहीं रहना चाहती। इंटरनेट, Smartphone और Digital Technology के साथ बड़ी हुई यह पीढ़ी Startup, Innovation, Digital Business और Self Employment में भी अपना भविष्य तलाश रही है। युवाओं की इसी बदलती सोच को ध्यान में रखते हुए सरकार ने रोजगार देने के साथ रोजगार पैदा करने वाली नई पीढ़ी तैयार करने पर फोकस बढ़ाया है। इसी सोच के तहत CM Yuva के साथ Youth Adda को Entrepreneurship के ऐसे Platform के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां युवाओं को Idea से लेकर Business शुरू करने तक जरूरी मदद एक जगह मिल सके।

Coffee पर बातचीत से शुरू हुआ नया मॉडल

Youth Adda की परिकल्पना युवाओं के साथ सहज बातचीत के मॉडल पर की गई है। Coffee Shop जैसे माहौल में युवा अपने Business Ideas साझा कर सकें, Experts से बात कर सकें और अपने सवालों का सीधा जवाब पा सकें, इसी मकसद से इसे तैयार किया गया है। सरकार की कोशिश है कि Entrepreneurship को युवाओं के लिए किसी मुश्किल सरकारी प्रक्रिया की तरह नहीं, बल्कि आसानी से समझ आने वाले अवसर के रूप में पेश किया जाए।
up-cm-yuva-youth-adda-gen-z-entrepreneurship-startup-scheme (2)

ये भी पढ़ें:

यह पहल खास तौर पर उन युवाओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ाई जा रही है, जो नौकरी के विकल्प के साथ अपना Business शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, लेकिन सही Guidance, Funding, Market या Business Planning के अभाव में आगे नहीं बढ़ पाते।

सिर्फ Loan नहीं, Business Idea से Market तक मदद

Youth Adda में युवाओं को केवल Loan या Financial Support दिलाने तक सीमित नहीं रखा गया है। यहां Business Idea को बेहतर बनाने, Business Model तैयार करने, Project Report बनाने, Bank Loan की प्रक्रिया समझने, Enterprise Registration और GST से जुड़ी जानकारी देने की व्यवस्था की गई है। Digital Branding, Google Business Profile, WhatsApp Business, E-Commerce Platform और Digital Marketing जैसे विषयों पर भी युवाओं को जरूरी Guidance दी जा रही है। पहली बार Business शुरू करने वाले युवाओं के लिए 100 से ज्यादा तैयार Franchise Model उपलब्ध कराने की भी योजना है। इससे उन्हें Business शुरू करने के लिए शुरुआती स्तर पर तैयार मॉडल मिल सकेगा।

College से ही Startup की तैयारी

सरकार का फोकस अब युवाओं के नौकरी पाने के बाद Entrepreneurship की तरफ जाने के बजाय College के दिनों से ही Business की सोच विकसित करने पर है। इसी वजह से Universities, Colleges, Polytechnic और ITI के विद्यार्थियों को Youth Adda से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है। छात्रों को यह समझाने की कोशिश की जा रही है कि Degree पूरी होने के बाद सिर्फ नौकरी के लिए आवेदन करना ही एक रास्ता नहीं है। वे अपने आसपास की किसी समस्या को पहचानकर उसका समाधान तैयार कर सकते हैं और उसी को Business में बदल सकते हैं।
up-cm-yuva-youth-adda-gen-z-entrepreneurship-startup-scheme (3)

AI, Drone और EV पर भी Training

भविष्य की Economy में Technology की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए Youth Adda में Artificial Intelligence यानी AI, Drone Technology, Electric Vehicle यानी EV, Digital Commerce, E-Commerce और दूसरे Digital Tools से जुड़े Training Program पर भी जोर दिया जा रहा है। इसका मकसद युवाओं को केवल पारंपरिक कारोबार तक सीमित रखना नहीं, बल्कि बदलती Technology और नए Business Models के लिए तैयार करना है। इससे छोटे शहरों के युवाओं को भी नए सेक्टर में अपना Business शुरू करने का रास्ता मिल सकेगा।

Bank Loan से लेकर Registration तक साथ

किसी युवा के पास Business Idea होने के बाद सबसे बड़ी चुनौती उसे जमीन पर उतारने की होती है। इसी हिस्से को आसान बनाने के लिए Youth Adda में Project Report, Bank Finance, Enterprise Registration, GST, Branding और Digital Marketing से जुड़ी सहायता दी जा रही है। युवाओं को Banking Institutions, Industry Experts और Mentors से जोड़ने पर भी फोकस है। यानी कोशिश यह है कि युवा को सिर्फ Training देकर छोड़ने के बजाय Business शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के दौरान भी जरूरी Guidance मिलती रहे।

गांव के युवाओं और महिला समूहों पर भी फोकस

Youth Adda को सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित रखने की योजना नहीं है। इसे प्रदेश के सभी 75 जिलों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों के युवाओं को भी Entrepreneurship के समान अवसर मिल सकें। महिला Self Help Groups को Packaging, Branding और Marketing में मदद देने पर भी जोर है। स्थानीय उत्पादों को बेहतर Packaging और Market Linkage देकर उन्हें बड़े बाजार तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे कारोबार को मजबूत करने में मदद मिल सकती है।
up-cm-yuva-youth-adda-gen-z-entrepreneurship-startup-scheme (4)

सालभर चलते रहेंगे Startup और Business Program

Youth Adda को सिर्फ एक Training Centre के तौर पर नहीं चलाया जा रहा है। इसे पूरे साल सक्रिय रहने वाले Entrepreneurship Platform के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके तहत Bankers Meet, Tech Fest, Startup Clinic, Business Ideation Workshop, Founders Talk, नारी शक्ति कार्यक्रम और College Outreach जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। सफल Entrepreneurs को युवाओं से जोड़कर उनके अनुभव साझा कराने की भी व्यवस्था है। इससे नए उद्यमियों को Business शुरू करने की व्यावहारिक जानकारी मिल सकेगी और उन्हें बाजार की वास्तविक चुनौतियों को समझने का मौका मिलेगा।

2027 तक पांच लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

सरकार ने Youth Adda के जरिए वर्ष 2027 तक पांच लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का Loan उपलब्ध कराने, 10 हजार से ज्यादा नए Enterprise और Franchise शुरू कराने के साथ 25 हजार से अधिक MSME को मजबूत बनाने की योजना है। इस पूरी कवायद में रोजगार मांगने के साथ रोजगार पैदा करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर है। इसके लिए Government Schemes, Financial Institutions, Industry Experts और Training Resources को एक Platform पर लाने की कोशिश की जा रही है।

UPICON के जिम्मे बड़ी भूमिका

Youth Adda को जमीन पर उतारने में Uttar Pradesh Projects Corporation Limited यानी UPICON की अहम भूमिका है। UPICON के MD प्रवीण सिंह के मुताबिक CM Yuva के तहत संचालित Youth Adda को प्रदेश में Entrepreneurship के मजबूत Platform के रूप में तैयार किया जा रहा है। UPICON की तरफ से युवाओं को Training, Mentorship, Project Consultancy, Banking Support, Digital Empowerment और Industry Connect जैसी सुविधाओं से जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसके साथ अलग-अलग विभागों, Financial Institutions और Industry Experts के बीच Coordination भी कराया जा रहा है।

युवाओं के लिए एक जगह कई सुविधाएं

Youth Adda में युवाओं को Business Idea पर चर्चा, Training, Mentorship, Finance, Digital Tools, सरकारी योजनाओं की जानकारी, Banking Support और Market Linkage जैसी सुविधाओं से जोड़ने की कोशिश है। सरकार की इस पहल का फोकस खास तौर पर नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों के हिसाब से Entrepreneurship का ऐसा Ecosystem तैयार करना है, जिसमें युवा अपना Business शुरू करने के साथ उसे आगे बढ़ाने के लिए भी जरूरी Support हासिल कर सकें।

ये भी पढ़ें  योगी सरकार ने किया बड़ा ऐलान... अब ये सरकारी नियम होंगे बिल्कुल आसान, आम आदमी को मिलेगा तुरंत फायदा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button