Uttarakhand

बिपिन रावत के नाम पर बना अकादमिक ब्लॉक, राज्यपाल बोले- नवाचारों को मिलेंगी नई ऊंचाइयां

कुमाऊं विश्वविद्यालय में देश के पहले सीडीएस के नाम पर बने भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, बोले- उत्तराखंड में फार्मास्यूटिकल अनुसंधान की अपार संभावनाएं

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 29 जुलाई 2026ः

उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवा.) ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में नवनिर्मित ‘सीडीएस जनरल बिपिन रावत फार्मेसी अकादमिक ब्लॉक’ का वर्चुअल लोकार्पण किया। राज्यपाल ने कहा कि भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत के नाम पर इस भवन का नामकरण अत्यंत सार्थक है। उन्होंने कहा कि यह भवन विद्यार्थियों में अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के साथ उन्हें राष्ट्र व समाज हित में अपने ज्ञान का उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगा।
kumaun-university-cds-bipin-rawat-pharmacy-academic-block-inaugurated (2)

राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग की उपलब्धियों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि नया अकादमिक ब्लॉक अनुसंधान, कौशल विकास और नवाचार को नई गति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पीएम-उषा योजना के अंतर्गत निर्मित यह भवन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप उच्च शिक्षा को सशक्त बनाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड औषधीय एवं सुगंधित पौधों की समृद्ध प्राकृतिक धरोहर वाला राज्य है, जहां फार्मास्यूटिकल अनुसंधान की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी के ‘उत्तराखंड का दशक’ के संकल्प का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में विकसित उत्तराखंड की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इसमें विश्वविद्यालयों और युवाओं का योगदान सबसे अहम रहेगा। कार्यक्रम में अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  फॉर्च्यून Sunflower Oil पर FSSAI का एक्शन, Fortification में कमी मिली, कंपनी पर जुर्माना

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link