Entertainment

‘Ramayana’ का International ट्रेलर रिलीज, अब इंग्लिश बोलेंगे राम, रावण व सीता, सामने आई रिलीज डेट

इंटरनेशनल दर्शकों के लिए मेकर्स ने English Trailer जारी किया, सोशल मीडिया पर AI Voice को लेकर भी चर्चा, रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी समेत कई बड़े सितारे फिल्म में नजर आएंगे

एंटरटेनमेंट डेस्क, 6 अगस्त 2026:

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म Ramayana को लेकर मेकर्स ने बड़ा अपडेट दिया है। हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं में ट्रेलर रिलीज करने के बाद अब इंटरनेशनल दर्शकों के लिए फिल्म का English Trailer भी जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है।

6 नवंबर को रिलीज होगा पहला पार्ट

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का पहला पार्ट अब 6 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा। यह तारीख दिवाली से दो दिन पहले पड़ रही है। मेकर्स पहले ही साफ कर चुके हैं कि फिल्म दो हिस्सों में आएगी। दूसरे पार्ट की रिलीज अगले साल होगी, हालांकि उसकी तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें:

इंग्लिश ट्रेलर पर AI को लेकर चर्चा

इंटरनेशनल ऑडियंस के लिए जारी किए गए ट्रेलर में सभी कलाकार इंग्लिश डायलॉग बोलते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि डायलॉग्स के लिए AI तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

पहले ट्रेलर को मिला था शानदार रिस्पॉन्स

फिल्म में रणबीर कपूर के साथ साई पल्लवी, यश, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे और फैसल खान अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में रावण का किरदार यश निभा रहे हैं। कुछ दिन पहले रिलीज हुए हिंदी ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। खासतौर पर फिल्म के VFX की काफी तारीफ हुई थी। अब इंग्लिश ट्रेलर के जरिए मेकर्स इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म को प्रमोट करने की तैयारी में हैं।

ये भी पढ़ें  महाभारत के 'कर्ण' नहीं रहे, कैंसर से हारे जंग, पंकज धीर के निधन से टीवी व फिल्म जगत में शोक की लहर

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link