Uttarakhand

Fraud : 2 करोड़ की मंजूरी, 7 करोड़ का Loan, सहकारी बैंक के पूर्व एमडी समेत छह पर FIR

अल्मोड़ा शाखा में नियमों से हटकर Loan Limit बढ़ाने का आरोप, कम कीमत की संपत्ति पर करोड़ों का कर्ज देने की भी जांच, पुलिस बैंक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी

योगेंद्र मलिक

अल्मोड़ा, 7 अगस्त 2026:

उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड की अल्मोड़ा शाखा में करोड़ों रुपये के Loan घोटाले का मामला सामने आया है। बैंक की प्रबंध समिति से 2 करोड़ रुपये की मंजूरी मिलने के बावजूद करीब 7 करोड़ रुपये का ऋण स्वीकृत किए जाने के आरोप में पुलिस ने बैंक के चार तत्कालीन अधिकारियों समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा, आपराधिक साजिश सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

2 करोड़ की मंजूरी, 5 करोड़ अतिरिक्त Loan देने का आरोप

ये भी पढ़ें:

पुलिस के मुताबिक प्रबंध समिति ने मैसर्स मां नंदा बिल्डकॉम प्राइवेट लिमिटेड के लिए सिर्फ 2 करोड़ रुपये की Loan Limit मंजूर की थी। आरोप है कि बैंक के तत्कालीन अधिकारियों ने आपसी मिलीभगत से बिना सक्षम स्वीकृति के इस सीमा को बढ़ाकर 7 करोड़ रुपये का स्वीकृति पत्र जारी कर दिया। इससे बैंक पर 5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय जोखिम आ गया।

बंधक संपत्ति के मूल्यांकन पर भी सवाल

जांच में यह बात भी सामने आई है कि जिस संपत्ति को ऋण के बदले बंधक रखा गया था, उसका मूल्य बैंकिंग मानकों के मुताबिक पर्याप्त नहीं था। आरोप है कि कम कीमत वाली संपत्ति के आधार पर बड़ी रकम का ऋण मंजूर कर बैंक के हितों की अनदेखी की गई।

पूर्व एमडी समेत छह लोगों पर केस

इस मामले में अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस ने तत्कालीन प्रबंध निदेशक दीपक कुमार, तत्कालीन महाप्रबंधक धर्मवीर सिंह, तत्कालीन सहायक महाप्रबंधक कर्ण सिंह बिष्ट, तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनोज राणा, मैसर्स मां नंदा बिल्डकॉम प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक आनंद सिंह चौहान और निदेशक सुनीता चौहान के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

दस्तावेजों की जांच जारी

पुलिस का कहना है कि बैंक के वित्तीय रिकॉर्ड, Loan स्वीकृति से जुड़े दस्तावेजों समेत सभी अहम अभिलेखों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान अगर किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  गोल्फ में बच्चों और पूर्व सैन्य अफसरों ने दिखाया दम... समर्थ जैन बने ओवरऑल चैंपियन

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button