Uttarakhand

पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, पांच की मौत, घूमने आया था परिवार

कुंडधार के पास हुआ हादसा, वाहन में छह लोग थे सवार, घायल बच्चे को बेस अस्पताल श्रीनगर में किया गया भर्ती, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को निकाला बाहर

राजकिशोर तिवारी

देवप्रयाग 7 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड में पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर कुंडधार के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस वक्त हुआ, जब हरिद्वार से पौड़ी की ओर जा रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग राहत व बचाव में जुट गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसडीआरएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला।
pauri-devprayag-road-accident-bolero-falls-in-gorge-five-dead (2)

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बोलेरो में कुल छह लोग सवार थे। राहत एवं बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद पांच लोगों के शव खाई से बाहर निकाले, जबकि घायल बच्चे अरमान पुत्र अफजल को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। मृतकों की पहचान अफजाल (49 वर्ष), उनकी पत्नी शब्बो (40 वर्ष), बेटी अन्नाविया (3 वर्ष), बेटा शादाब (14 वर्ष) और गुफरान (34 वर्ष) के रूप में हुई है। सभी निवासी रायपुर जीतपुर, थाना कोतवाली लक्सर, हरिद्वार के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें:

अफजाल पौड़ी में ठेकेदारी करते थे। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार को घुमाने के लिए पौड़ी की ओर जा रहे थे और वाहन स्वयं चला रहे थे। इसी दौरान कुंडधार के पास वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मृतकों के शवों को खाई से निकाला। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों की बदलेगी तस्वीर, अन्नपूर्णा देवी से मिलीं रेखा आर्या, कई मुद्दे उठाए

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link