National

फॉर्च्यून Sunflower Oil पर FSSAI का एक्शन, Fortification में कमी मिली, कंपनी पर जुर्माना

गोवा से लिए गए सैंपल की जांच में Vitamin D तय मानकों से कम मिला, रेफरल लैब ने भी रिपोर्ट की पुष्टि की, FSSAI ने गुणवत्ता नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की

न्यूज डेस्क, 7 अगस्त 2026:

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने Fortune ब्रांड के Fortified Sunflower Oil को लेकर AWL Agri Business Ltd पर कार्रवाई की है। जांच में फोर्टिफाइड तेल तय गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा, जिसके बाद कंपनी पर जुर्माना लगाया गया। हालांकि, FSSAI ने जुर्माने की रकम सार्वजनिक नहीं की है।

गोवा से लिया गया था तेल का सैंपल

FSSAI के मुताबिक मामला कंपनी की मंगलुरु यूनिट में तैयार किए गए Fortune Fryola Refined Sunflower Seed Oil से जुड़ा है। इस तेल का एक लीटर सैंपल गोवा के ताज फोर्ट अगुआड़ा रिजॉर्ट एंड स्पा से लिया गया था। शुरुआती लैब जांच में इसमें Vitamin A और Vitamin D की मात्रा तय मानकों से कम पाई गई।

ये भी पढ़ें:

दोबारा जांच में भी सामने आई कमी, लाइसेंसिंग अथॉरिटी की मंजूरी के बाद कार्रवाई

कंपनी की मांग पर सैंपल की रेफरल लैब में फिर से जांच कराई गई। दूसरी जांच में भी Vitamin D की मात्रा तय मानकों से कम मिली। इसके बाद FSSAI ने माना कि उत्पाद Food Fortification Regulations 2018 के नियमों का पालन नहीं करता। केंद्रीय लाइसेंसिंग अथॉरिटी की मंजूरी मिलने के बाद गोवा के सक्षम अधिकारी ने कंपनी पर जुर्माना लगाने का आदेश जारी किया। फिलहाल नियामक ने यह नहीं बताया है कि जुर्माने की राशि कितनी है।

Food Companies पर सख्ती बढ़ी

हाल के महीनों में FSSAI ने खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता, लेबलिंग और भ्रामक दावों को लेकर निगरानी तेज की है। इसी क्रम में डाबर इंडिया को कुछ उत्पादों से 100% Natural, 100% Pure और 100% Organic जैसे दावे हटाने के निर्देश दिए गए थे। नियामक का कहना था कि इन दावों के समर्थन में पर्याप्त सबूत उपलब्ध नहीं हैं। इसके अलावा कुछ जूस कंपनियों को भी 100% Fruit Juice जैसे लेबल हटाने के लिए कहा गया, क्योंकि उनके उत्पादों में पानी और फ्रूट कॉन्सन्ट्रेट का इस्तेमाल किया जाता है।

ये भी पढ़ें  PDA हाथ से फिसल चुका, अब MY बचाइए... ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button