Lucknow CityUttar Pradesh

10 हजार की रिश्वत ने खोल दी पोल, Vigilance ने राजस्व निरीक्षक व बिचौलिया को दबोचा

जमीन की पैमाइश के एवज में मांगी थी रकम, प्रयागराज की हंडिया तहसील से सटे बरामदे में रंगेहाथ गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

लखनऊ/प्रयागराज, 8 अगस्त 2026:

UP में भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों और उनके दलालों के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। प्रयागराज जिले में जमीन की पैमाइश के नाम पर 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हंडिया तहसील के राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी और एक निजी व्यक्ति राजेश कुमार को विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी तहसील की बाउंड्री से सटे शास्त्री भवन के बरामदे स्थित कमरे से हुई। अचानक हुई कार्रवाई से आरोपियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

जानकारी के मुताबिक पांच अगस्त को एक व्यक्ति ने सतर्कता अधिष्ठान प्रयागराज सेक्टर के एसपी से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसके पिता राजेंद्र प्रताप सिंह के नाम मौजा वारी, परगना व तहसील हंडिया स्थित खाता संख्या 219, गाटा संख्या 451 में 0.0460 हेक्टेयर संक्रमणीय भूमि है। भूमि की पैमाइश कराने के लिए उसने राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी से कई बार अनुरोध किया था। आरोप है कि पैमाइश के बदले राजस्व निरीक्षक ने 10 हजार रुपये की मांग की।

शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने पहले गोपनीय सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर रिश्वत लेते आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई गई। इंस्पेक्टर औरंगजेब खान के नेतृत्व में टीम ने हंडिया तहसील परिसर में जाल बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये लेते समय राजस्व निरीक्षक राकेश तिवारी और निजी व्यक्ति (बिचौलिया) राजेश कुमार को दबोच लिया गया।

ये भी पढ़ें:

राकेश तिवारी ग्राम चौकठा नरवर, तहसील मेजा, थाना मांडा के निवासी हैं। वह धनूपुर क्षेत्र, तहसील हंडिया में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। दूसरा आरोपी राजेश कुमार सीकीकला, तहसील व थाना हंडिया का निवासी बताया गया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें  UTU पेपर लीक में Assistant Professor गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर पहले ही पहुंचा दिए थे सवाल

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button