Lucknow City

Lucknow Traffic Alert : आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट! हजरतगंज समेत कई इलाकों में डायवर्जन

सुबह तिरंगा यात्रा और शाम को श्रद्धांजलि सभा के चलते बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, काकोरी में भी कार्यक्रम के कारण रूट डायवर्ट, छुट्टी के दिन जाम से बचने को ट्रैफिक पुलिस की वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील

लखनऊ, 9 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में आज (रविवार) घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें। शहर में अलग-अलग कार्यक्रमों के चलते तीन प्रमुख डायवर्जन प्लान लागू रहेंगे। सुबह 9 बजे कालीदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके चलते हजरतगंज, 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग और कैंट क्षेत्र में यातायात प्रभावित रहेगा। वहीं शाम 4 बजे सीएसआई क्लब में श्रद्धांजलि सभा के चलते फिर ट्रैफिक व्यवस्था बदली जाएगी। काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम के कारण काकोरी क्षेत्र में भी यातायात परिवर्तित रहेगा।

आज इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

समतामूलक चौराहा से 1090 चौराहा, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग और कैंट की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन ग्रीन कॉरिडोर, ताज अंडरपास, पिपराघाट और जी-20 तिराहा होकर जा सकेंगे। सामाजिक प्रतीक स्थल ढाल से भी इन मार्गों की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा और वाहन समतामूलक चौराहा, सेंट्रल एकेडमी, ग्रीन कॉरिडोर और ताज अंडरपास के रास्ते निकलेंगे।

ये भी पढ़ें:

इन रास्तों से गुजरेंगे वाहन

1090 चौराहा से गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग और कैंट की ओर जाने वाले वाहन पीएनटी तिराहा, बैकुंठधाम, चिरैयाझील या समतामूलक चौराहा-ग्रीन कॉरिडोर का रास्ता ले सकेंगे। लालबत्ती चौराहा से बंदरियाबाग, गोल्फ क्लब और 1090 की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। वाहन कटाईपुल, दिलकुशा, पिपराघाट गोल चक्कर या अहिमामऊ अंडरपास होकर जाएंगे। सिसेंडी तिराहा से डीएसओ, हजरतगंज और बंदरियाबाग की ओर जाने वाले वाहनों को रॉयल होटल, बर्लिंग्टन, अशोकलाट या एनेक्सी, लालबत्ती और कटाईपुल मार्ग अपनाना होगा।

हजरतगंज में कई मार्ग रहेंगे प्रतिबंधित

रॉयल होटल चौराहा से हजरतगंज के बीच सामान्य यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। गोल्फ क्लब से पार्क रोड होते हुए हजरतगंज तक भी यातायात बंद रहेगा। सिविल अस्पताल जाने वाले वाहन जियामऊ मोड़ से डीजीपी आवास तिराहा होकर जाएंगे।
lucknow-traffic-alert-major-route-diversions-in-hazratganj-today (2)

अल्का तिराहा, मेफेयर तिराहा और वाल्मीकि तिराहा से हजरतगंज, डीएसओ और बंदरियाबाग की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को डनलफ, सिकंदरबाग, सुभाष चौराहा या अशोकलाट होकर निकलना होगा। सुभाष चौराहा से वाहन अशोकलाट या हनुमान सेतु-ग्रीन कॉरिडोर का रास्ता ले सकेंगे।

हरदोई जाने और उधर से आने वाले वाहनों के लिए रूट

बंदरियाबाग, डीएसओ और हजरतगंज से आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वहीं छनदोइया चौराहे से मछली मंडी और अंधा की चौकी की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। हरदोई जाने वाले वाहन अवंतीबाई चौराहा और जेहटा रोड होकर निकलेंगे, जबकि हरदोई से लखनऊ आने वाले वाहन दुर्गागंज चौराहे से वैकल्पिक मार्ग ले सकेंगे।

ट्रैफिक पुलिस की सलाह है कि आज अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें। घर से निकलने से पहले अपना रूट तय करें और जाम से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें  सपा मुखिया अखिलेश को वापस मिला फेसबुक अकाउंट...पेज खुलते ही इन्हें किया याद

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button