Barabanki City

Barabanki : मीडिया वर्कशॉप में Fake News को बताया वायरस, फैक्ट चेक के तरीके सिखाए

PIB के आयोजन में पत्रकारों को Fact Check के डिजिटल तरीके सिखाए गए, फेक न्यूज की पहचान पर प्रैक्टिकल सेशन हुआ, केंद्र सरकार की योजनाओं पर भी दी गई जानकारी, पद्मश्री रामसरन वर्मा ने कृषि को लेकर रखी बात

बाराबंकी, 9 अगस्त 2026:

कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार में सूचना प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (PIB) लखनऊ की ओर से मीडिया कार्यशाला ‘वार्तालाप’ का आयोजन किया गया। इसमें जिले के पत्रकारों को Fake News की पहचान, Fact Check के तरीके, डिजिटल टूल्स के इस्तेमाल समेत खबरों की पुष्टि से जुड़े व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई। साथ ही केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

कृषि योजनाओं पर बोले रामसरन वर्मा

खास मेहमान पद्मश्री रामसरन वर्मा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में किसानों की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि कृषि नीति का मकसद केवल उत्पादन बढ़ाना नहीं, बल्कि किसानों की आमदनी, सुरक्षा, सिंचाई की सुविधा, बाजार तक पहुंच, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल मजबूत करना भी है। उन्होंने PM-KISAN, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के उद्देश्यों की भी जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:

फेक न्यूज को बताया समाज के लिए खतरा

PIB लखनऊ के निदेशक दिलीप कुमार शुक्ल ने कहा कि Fake News किसी वायरस की तरह तेजी से फैलती है, जिसका असर पूरे समाज पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि किसी भी सूचना को प्रकाशित करने से पहले उसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि करें, ताकि भ्रामक जानकारी फैलने से रोकी जा सके।

सोशल मीडिया कंटेंट की जांच के तरीके समझाए

लखनऊ विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर मुकुल श्रीवास्तव ने पत्रकारों को वायरल फोटो, वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट की सच्चाई जांचने के व्यावहारिक तरीके बताए। उन्होंने स्रोत की पुष्टि, डिजिटल टूल्स के इस्तेमाल और Fact Check की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी।
barabanki-news-pib-media-workshop-on-fact-check-and-fake-news (2)

पत्रकारों की भूमिका पर भी हुई चर्चा

कार्यक्रम में डीएम ईशान प्रताप सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह ने कहा कि पत्रकार सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के साथ व्यवस्थाओं की कमियों को भी सामने लाते हैं, जिससे उनमें सुधार की गुंजाइश बनती है। कार्यशाला के दौरान पत्रकारों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी प्रमाणित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।

ये भी पढ़ें  8वें वेतन आयोग से बाहर करने पर पेंशनरों में उबाल...बैठक कर शुरू की धरने की तैयारी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button