Lucknow City

पुराने लखनऊ के कई रास्ते शाम 7 बजे तक बंद… घर से निकलने से पहले जान लें रूट डायवर्जन

अमीनाबाद के झंडेवाला पार्क से निकलने वाले बारावफात जुलूस के चलते कई प्रमुख रास्तों पर आवाजाही रहेगी बंद, चौक, नक्खास, टुड़ियागंज, ऐशबाग और अमीनाबाद में लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

लखनऊ, 26 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में बारावफात के जुलूस को लेकर आज पुराने शहर में निकलने से पहले रूट जरूर देख लें। अमीनाबाद स्थित झंडेवाला पार्क से जुलूस निकाला जा रहा है। इसके चलते शाम सात बजे तक पुराने शहर के कई प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने लोगों की सुविधा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है।

पुलिस के मुताबिक चौक क्षेत्र में कमला नेहरू क्रॉसिंग से आने वाला यातायात मेफेयर तिराहा-विक्टोरिया स्ट्रीट होते हुए नक्खास तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा। नक्खास तिराहे से नादान महल रोड और टुड़ियागंज की ओर भी सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। टुड़ियागंज तिराहे से नक्खास और हैदरगंज तिराहे की ओर वाहनों के जाने पर रोक रहेगी।

ऐशबाग और बाजारखाला में भी डायवर्जन

ये भी पढ़ें:

बाजारखाला क्षेत्र में हैदरगंज तिराहे से नक्खास तिराहा और ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात नहीं जाएगा। ऐशबाग वाटर वर्क्स तिराहे से ऐशबाग ईदगाह तिराहे की ओर भी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ऐशबाग पुल से भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेंगे। बुलाकी अड्डे और मिल एरिया तिराहे से हैदरगंज की ओर जाने वाले यातायात को भी रोका जाएगा।

अमीनाबाद जाने वालों को भी सावधानी

मेडिकल कॉलेज चौराहे से सुभाष मार्ग होकर रकाबगंज पुल की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। पोस्ट ऑफिस तिराहे से मौलवीगंज होते हुए रकाबगंज पुल जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी। रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की ओर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा और अमीनाबाद चौराहे से झंडेवाला पार्क की ओर आने-जाने वाले वाहनों को भी अनुमति नहीं होगी।

वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह

राजेंद्रनगर चौराहे से ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी होने पर ही पुराने शहर के इन मार्गों का रुख करें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

हालांकि आपात स्थिति में शव वाहन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों को पुलिस की मदद से निकाला जाएगा। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से डायवर्जन प्लान का पालन करने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

ये भी पढ़ें  यात्रीगण ध्यान दें... 26 को लखनऊ आने-जाने वाली कई ट्रेनों पर ब्रेक! रूट बदले और ठहराव रद्द

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button