Uttarakhand

बदरीनाथ हाईवे पर डंपर में घुसी कार, भाई-बहन ने दम तोड़ा, दो घायलों की हालत नाजुक

ऋषिकेश के मालाकुंठी के पास हुआ सड़क हादसा, रफ्तार बनी मौत का कारण, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान, कार काटकर फंसे लोगों को निकाला बाहर

राजकिशोर तिवारी

ऋषिकेश, 31 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर ऋषिकेश के मुनि की रेती थाना क्षेत्र के मालाकुंठी के पास सोमवार को सड़क हादसे में भाई-बहन की जान चली गई। कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सामने से आ रहे खाली डंपर के नीचे घुस गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

घायलों को एम्स ऋषिकेश में कराया गया भर्ती

ये भी पढ़ें:

जानकारी के अनुसार चार लोग कार से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। मालाकुंठी के पास विपरीत दिशा से आ रहे डंपर से कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कार डंपर के नीचे जा घुसी। हादसे में कार सवार श्रीनगर के डांग निवासी ऋषभ सेमवाल (22 वर्ष) और उनकी बहन रक्षा सेमवाल (24 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, कार में बैठीं सुहानी (20 वर्ष) निवासी रानीहाट, कीर्तिनगर, टिहरी और ईशानी गौड़ (20 वर्ष) निवासी विकासनगर घायल हो गईं। दोनों घायलों को रेस्क्यू के बाद एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

मृतक भाई-बहन के पिता प्रशासनिक अधिकारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम ने पुलिस के साथ राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें फंसे लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। बचाव दल ने कार काटकर सभी को बाहर निकाला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले भाई-बहन के पिता सिंचाई विभाग में प्रशासनिक अधिकारी हैं। रक्षा सेमवाल कीर्तिनगर स्थित अस्पताल में लैब टेक्नीशियन थीं, जबकि ऋषभ सिंचाई विभाग के एक अवर अभियंता के साथ अस्थायी रूप से कार्य करता था। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान गंगा में गिराने से युवक की मौत, घटना का वीडियो कैमरे में कैद

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button