Uttar Pradesh

यूपी उपचुनाव : मीरापुर में चार दलों के दिग्गज कल भरेंगे सियासी हुंकार

मुजफ्फरनगर, 17 नवंबर 2024:

यूपी विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को सियासी दिग्गजों का जमावड़ा मुजफ्फरनगर के मीरापुर क्षेत्र में होगा। चार पार्टियों के अध्यक्ष अपने-अपने दलों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ चंद्रशेखर आजाद, असदउद्दीन ओवैसी आदि अलग-अलग स्थानों पर जनसभा करेंगे और रोड शो निकालेंगे। मीरापुर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं। मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है। चंद्रशेखर और ओवैसी की एंट्री से मुकाबला और रोचक होने की संभावना है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के 18 गांवों से रोड शो निकालेंगे। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी कई गांवों में रोड शो करेंगे। मीरापुर के उपचुनाव में सोमवार को पहली बार असदउद्दीन ओवैसी भी एंट्री कर रहे हैं। वे ककरौली में जनसभा करेंगे। दलित नेता एवं आसपा प्रमुख चंद्रशेखर आजाद की मीरापुर क्षेत्र में दो जनसभाएं करने के साथ रोड शो निकालेंगे।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  बंटेंगे तो कटेंगे नारा देशहित में, चुनावी लाभ के लिए नहीं: BJP सांसद मनोज तिवारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link