Uttar Pradesh

घातक प्रदूषण के बीच भी खुले स्कूल, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

गाजियाबाद,18 नवंबर 2024

गाजियाबाद और एनसीआर में गंभीर वायु प्रदूषण के बीच GRAP-4 लागू हो गया है, लेकिन कई स्कूल आज भी खुले रहे। शहर के कई इलाकों में AQI 400 के पार पहुंचने के बावजूद बच्चे स्मॉग में स्कूल जाते देखे गए, जिससे जिला प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं। लोनी के सेंट थॉमस स्कूल में एनुअल इवेंट के लिए बच्चों की प्रैक्टिस पॉल्यूशन में ही जारी रही, जबकि रोजर्स पब्लिक स्कूल भी आज खुला रहा। अब डीएम से स्कूल बंद करने को लेकर जल्द निर्णय की मांग की जा रही है।

गाजियाबाद में प्रदूषण स्तर लगातार गंभीर बना हुआ है, रविवार को एक्यूआई 362 दर्ज किया गया। हवा की धीमी रफ्तार (8 किमी प्रति घंटे) के कारण प्रदूषण में गिरावट नहीं हो रही है। शनिवार को लोनी का AQI 423, वसुंधरा का 389, संजयनगर का 338, और इंदिरापुरम का 299 रहा। पर्यावरणविदों ने चिंता जताई है कि सड़कों पर गड्ढे, पुराने वाहनों और अवैध फैक्ट्रियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। निर्माण कार्य भी जारी हैं, जिससे प्रदूषण बढ़ रहा है, जबकि GRAP-4 लागू है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  शादी के अगले दिन 'खुशियां' ले उड़ी दुल्हन… पति की पुलिस से गुहार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link