Lucknow City

UP ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल : जालौन-बहराइच के DM बदले, 5 IAS और 6 PCS अफसरों का तबादला

बहराइच के मौजूदा डीएम अक्षय त्रिपाठी जाएंगे केंद्र, बाराबंकी में भी बदली जिम्मेदारी, झांसी के नगर आयुक्त बनाए गए बी सूदन

लखनऊ, 11 सितंबर 2026:

यूपी की ब्यूरोक्रेसी में फेरबदल करते हुए योगी सरकार ने पांच आईएएस और छह पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया। तबादलों में जालौन और बहराइच के जिलाधिकारी समेत बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी और झांसी के नगर आयुक्त बदले दिए गए हैं। इस फेरबदल को जिलों में शासन की प्राथमिकताओं और कामकाज को गति देने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

up-bureaucracy-reshuffle-jalaun-bahraich-dm-transfer-5-ias-6-pcs-officers (2)

राजेश कुमार पांडेय बहराइच और समीर बने जालौन के डीएम

ये भी पढ़ें:

शासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय को अब बहराइच का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को समीर को जालौन का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। बहराइच के मौजूदा डीएम अक्षय त्रिपाठी को केंद्र सरकार में तैनाती के लिए भेजा गया है।

राजेश कुमार पांडेय
राजेश कुमार पांडेय

बाराबंकी के सीडीओ होंगे पंकज वर्मा

इसी क्रम में नगर आयुक्त झांसी आकांक्षा राना को विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को की जिम्मेदारी दी गई है। बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी बी सूदन को नगर आयुक्त झांसी बनाया गया है। वहीं सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण पंकज वर्मा अब बाराबंकी के मुख्य विकास अधिकारी होंगे।

इन PCS अफसरों की जिम्मेदारी बदली

सरकार ने छह पीसीएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय के कुल सचिव एवं अपर निदेशक संस्कृति निदेशालय सुशील प्रताप सिंह को सचिव एलडीए बनाया गया है। एलडीए के संयुक्त सचिव अतुल कुमार को भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय का कुलसचिव एवं अपर निदेशक संस्कृति निदेशालय नियुक्त किया गया है।

up-bureaucracy-reshuffle-jalaun-bahraich-dm-transfer-5-ias-6-pcs-officers (3)

इसके अलावा राजेश कुमार सिंह को एसडीएम बदायूं से एडीएम (नागरिक आपूर्ति), कानपुर नगर, संजय कुमार सिंह को एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गोंडा से उपनिदेशक (प्रशासन) युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बनाया गया है। प्रमोद झा को नगर मजिस्ट्रेट झांसी से एडीएम (वित्त एवं राजस्व) गोंडा और योगेश्वर सिंह को एसडीएम कुशीनगर से नगर मजिस्ट्रेट झांसी की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें  पर्यटन में यूपी का बजा डंका...टूरिस्टों के रिकॉर्ड आगमन से देश में नंबर वन बना प्रदेश

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link