Lucknow City

जनता दर्शन: योगी ने सुनी फरियाद, भरोसा देकर बोले… जनहित सर्वोपरि, समाधान हमारी जिम्मेदारी

विभिन्न जिलों से पहुंचे लोगों ने बताईं अपनी समस्याएं, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने और निगरानी करने को कहा, बच्चों को दुलारकर दी चॉकलेट

लखनऊ, 14 सितंबर 2026:

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर फरियादियों से उनकी शिकायतों की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को उनके मामलों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।

cm-yogi-janta-darshan-lucknow-public-grievances-complaints-resolution (2)

फरियादियों से सीधे बात कर जानी समस्याएं

जनता दर्शन में भारी संख्या में महिलाएं भी आईं थीं। उनके गोद मे बच्चे दिखे तो कुछ बच्चे कुर्सी पर बैठे थे। सीएम उनसे रूबरू हुए पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट दी। इस दौरान लोगों ने जमीन, पुलिस, प्रशासन, इलाज में आर्थिक मदद, अवैध कब्जा समेत अलग-अलग मामलों से जुड़ी अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के सामने रखीं। योगी आदित्यनाथ ने फरियादियों की बात ध्यान से सुनी और संबंधित अधिकारियों से मामले की स्थिति की जानकारी लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जनता की शिकायतों का निस्तारण तय समय में किया जाए।

ये भी पढ़ें:

cm-yogi-janta-darshan-lucknow-public-grievances-complaints-resolution (3)

अफसर निस्तारण प्रक्रिया की निगरानी करें

सीएम ने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका ध्यान रखा जाए। जनता दर्शन में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन मामलों में स्थानीय स्तर पर कार्रवाई संभव है, उनका समाधान वहीं कराया जाए। गंभीर मामलों में संबंधित विभागों के अधिकारी व्यक्तिगत स्तर पर निगरानी रखते हुए कार्रवाई पूरी करें।

योजनाओं का लाभ पात्रों को मिले

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि शासन की योजनाओं का फायदा पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। जनसमस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। सरकार की प्राथमिकता आम लोगों को समय पर राहत देना है। कोई फरियादी अपनी पुरानी शिकायत लेकर दोबारा न आये। इसे हर हाल में सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें  लखनऊ में छात्र पंचायत का प्रदर्शन... UGC पर लगाए गंभीर आरोप, 'एक हैं तो सेफ हैं' के लगाए नारे

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link