Uttarakhand

ग्रामीणों के श्रमदान पर जागी सरकार, धामी बोले- गांव की सड़क तीन माह में की जाए तैयार

राजस्व, वन विभाग व लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम पहुंची सकण्ड गांव, सीएम के तत्काल संज्ञान लेने पर ग्राम प्रधान ने जताया आभार, शासन-प्रशासन को संवेदनशीलता व तत्परता के साथ काम करने के निर्देश

चमोली, 16 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड के चमोली के सकण्ड (स्कंद) गांव में सड़क सुविधा को लेकर ग्रामीणों द्वारा स्वयं गेती, फावड़े और कुदाल उठाकर श्रमदान किए जाने की खबरों का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित डीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए और सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। सीएम ने कहा कि ग्रामीणों की सड़क संबंधी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए व सड़क निर्माण का काम तीन माह के भीतर पूरा किया जाए।

राजस्व विभाग, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सकण्ड पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और सड़क निर्माण से संबंधित आवश्यक कार्रवाई शुरू की। संयुक्त टीम ने ग्रामीणों को सड़क निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने व तीन माह के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। सीएम के हस्तक्षेप पर ग्राम प्रधान शिवानी चौधरी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सीएम ने ग्रामीणों की समस्या का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए , जिसके क्रम में टीम ग्राम सकण्ड पहुंची है।

सीएम ने कहा कि राज्य सरकार के लिए गांवों का विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए शासन-प्रशासन को संवेदनशीलता व तत्परता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ और विकास कार्य धरातल पर गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद डोईवाला बंद, व्यापारियों ने जताया विरोध

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link