Uttarakhand

अंकिता भंडारी की चौथी बरसी : कांग्रेस ने निकाला मार्च, सीबीआई जांच की धीमी गति पर उठाए सवाल

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, हरक सिंह रावत बोले- इस मामले में पार्टी न्याय की आवाज लगातार उठाती रहेगी, पीड़ित परिवार के साथ हमेशा खड़े रहेंगे

राजकिशोर तिवारी

ऋषिकेश, 18 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और न्याय की मांग को लेकर वनंत्रा रिजॉर्ट तक मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच की धीमी गति पर सवाल उठाते हुए जांच में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने कहा कि धामी सरकार को अंकिता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल व कोटद्वार जिलाध्यक्ष विकास नेगी की अगुवाई में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता गंगा भोगपुर तल्ला स्थित वनंत्रा रिजॉर्ट के पास पहुंचे। यहां अंकिता भंडारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी के परिवार को न्याय दिलाने के लिए जांच में तेजी लाई जानी चाहिए और प्रकरण से जुड़े प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की मांग केवल एक परिवार की मांग नहीं, बल्कि पूरे उत्तराखंड की संवेदना और न्याय की अपेक्षा से जुड़ा विषय है।

ये भी पढ़ें:

ankita-bhandari-fourth-death-anniversary-congress-march-rishikesh (2)

चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस इस मामले में न्याय की आवाज लगातार उठाती रहेगी और पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी। श्रद्धांजलि सभा का संचालन राकेश मियां व विकास नेगी ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, ओम गोपाल रावत, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, जयेन्द्र रमोला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, ललित मोहन मिश्र, डॉ. जसविंदर गोगी, पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवान, पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  ऋषिकेश बाईपास को मिली मंजूरी... 1105 करोड़ से बनेगा 4-लेन रास्ता

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link