
लखनऊ, 20 सितंबर 2026:
यूपी में तबादलों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। 13 पीसीएस और 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों के बाद शनिवार रात 31 पीपीएस अधिकारियों की नई तैनाती का आदेश जारी कर दिया गया। यानी करीब 24 घंटे के भीतर प्रशासनिक और पुलिस महकमे में बदलाव की लगातार तीसरी बड़ी सूची सामने आई है। नई सूची में कई जिलों के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) स्तर के अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला गया है।

तबादला सूची के मुताबिक उन्नाव में तैनात अखिलेश सिंह को एएसपी पश्चिमी हरदोई, सुभाष चंद्र गंगवार को एएसपी पीटीएस मुरादाबाद, मुकेश चंद्र मिश्रा को एएसपी उत्तरी गोरखपुर और नितेश सिंह को एएसपी पश्चिमी गोंडा बनाया गया है। राधेश्याम राय को एएसपी ग्रामीण अयोध्या और अयोध्या प्रसाद सिंह को एएसपी अपराध गोरखपुर की जिम्मेदारी मिली है। योगेंद्र सिंह प्रथम को एएसपी मिर्जापुर, सुधीर जायसवाल को एएसपी प्रोटोकॉल/यातायात अयोध्या और पवन गौतम को एएसपी कासगंज बनाया गया है।

लखनऊ से जुड़े बदलावों में जितेंद्र कुमार दुबे को एएसपी यूपीपीसीएल मुख्यालय, जोगेंद्र लाल को एएसपी यूपी-112 मुख्यालय और राघवेंद्र सिंह को एएसपी एटीएस लखनऊ भेजा गया है। सुधीर कुमार को एएसपी पूर्वी खीरी और महेश कुमार को एएसपी हापुड़ बनाया गया है। अर्चना सिंह-द्वितीय को एडीसीपी गौतमबुद्धनगर, संतोष कुमार-तृतीय को एडीसीपी लखनऊ और राजकुमार सिंह-प्रथम को एडीसीपी आगरा की जिम्मेदारी दी गई है।
आलोक कुमार जायसवाल को एएसपी उत्तरी बरेली, सुशील कुमार गंगा प्रसाद को ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ, सीता राम को उपसेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर और हिमांशु गौरव को एएसपी पीलीभीत बनाया गया है। बबिता सिंह को एएसपी नगर इटावा, प्रेमचंद्र को एएसपी एसएसएफ मुख्यालय लखनऊ, रचना मिश्रा को एएसपी यातायात मुरादाबाद और राहुल मिश्रा को एएसपी राज्य मानवाधिकार आयोग लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है।

इंदुप्रभा सिंह, प्रकाश कुमार और पूनम सिरोही को एडीसीपी कानपुर नगर बनाया गया है। सच्चिदानंद को एएसपी अपराध एटा, अरुण चंद्र को ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ और अनिल कुमार-द्वितीय को एएसपी यूपी-112 मुख्यालय भेजा गया है। इस फेरबदल से जिलों के साथ-साथ लखनऊ, कानपुर, आगरा और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट समेत कई महत्वपूर्ण पुलिस इकाइयों में भी अधिकारियों की तैनाती बदली है।






