Hardoi City

Hardoi News : होटल में मिला नदी में कूदने वाला युवक, बाइक, मोबाइल छोड़कर आखिरी वीडियो में कही थी ये बात

पत्नी को भेजा था आत्महत्या का वीडियो, सई नदी में गोताखोरों ने चलाया Search Operation, बाइक रास्ते में छोड़कर बस से नोएडा पहुंचा, इनपुट पाकर पुलिस ने होटल के रूम से दबोचा

हरदोई, 20 सितंबर 2026:

यूपी के हरदोई में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक ने आत्महत्या का ऐसा नाटक रचा कि पुलिस से लेकर परिवार तक परेशान हो गया। युवक ने पिहानी क्षेत्र सई नदी के भैसटा पुल पर पहुंचकर वीडियो बनाया और पत्नी को भेज दिया। वीडियो में नदी में कूदने की बात कही, इसके बाद मोबाइल नदी में फेंक दिया और बाइक रास्ते में छोड़ दी। पुलिस नदी में उसकी तलाश कराती रही, जबकि वह बस से नोएडा पहुंचकर एक होटल में ठहरा हुआ था।

बहन के घर जाने को कहकर निकला, पुल पर बनाया वीडियो, गोताखोर तलाश करते रहे

देहात कोतवाली क्षेत्र के बरैया खेड़ा गांव निवासी चंद्रमोहन तिवारी 13 सितंबर को अपनी बहन के गांव कुंवरपुर वसीठ गया था। वहां से उसने दूसरी बहन के घर जाने की बात कही और निकल गया। इसके बाद वह पिहानी के पास सई नदी के भैसटा पुल पर पहुंचा। चंद्रमोहन ने अपना वीडियो बनाया। इसमें उसने नदी में कूदने की बात कही। वीडियो पत्नी के मोबाइल पर भेजने के बाद उसने अपना फोन नदी में फेंक दिया। रास्ते में बाइक भी छोड़ दी, जिससे परिवार को उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका और बढ़ गई। वीडियो मिलने के बाद परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से सई नदी में चंद्रमोहन की तलाश शुरू कराई गई। काफी कोशिश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही।

hardoi-youth-fakes-suicide-jumps-video-sai-river-found-noida-hotel (2)

ये भी पढ़ें:

नोएडा के होटल में मिला युवक, परिवार को परेशान करने के लिए किया ड्रामा

इसी दौरान पुलिस को चंद्रमोहन के नोएडा में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे एक होटल से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि माता-पिता से विवाद के बाद वह परेशान था। परिवार को छकाने के लिए उसने आत्महत्या का नाटक किया था। चंद्रमोहन के मुताबिक, उसने पहले नदी के किनारे वीडियो बनाया और पत्नी को भेजा। इसके बाद मोबाइल नदी में फेंक दिया और नोएडा चला गया, जहां होटल में ठहर गया।

ये भी पढ़ें  लखनऊ की लुटेरी दुल्हन पहले पति संग गिरफ्तार... ननद का एक माह का बच्चा व जेवरात भी मिले

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link