Lucknow City

बैंककर्मियों का बिगुल : X पर गरजा आंदोलन, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का ऐलान, ग्राहकों को SBI की ये सलाह

पांच दिवसीय बैंकिंग और भेदभाव रहित PLI की मांग पर देशभर में लामबंदी, 22 और 25 सितंबर को लखनऊ में प्रदर्शन, SBI ने कहा- जरूरी बैंकिंग काम पहले निपटा लें

लखनऊ, 20 सितंबर 2026:

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर उनका आंदोलन तेज होता जा रहा है। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था, भेदभाव रहित पीएलआई योजना समेत विभिन्न मांगों को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर रविवार को लाखों बैंककर्मियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर देशव्यापी अभियान चलाया। फोरम के मुताबिक अभियान पूरे दिन शीर्ष ट्रेंड में रहा। इसके साथ ही 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का ऐलान किया गया है।

लखनऊ में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंककर्मियों ने भी अभियान को धार दी। फोरम के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव के मुताबिक ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन के इंदिरा नगर स्थित कार्यालय में संदीप सिंह के नेतृत्व में वार रूम बनाया गया। यहां से सोशल मीडिया अभियान संचालित किया गया। इस दौरान करुणेश शुक्ला, एसके संगतानी, आकाश शर्मा, आनंद प्रताप सिंह, वी शके श्रीवास्तव, अनिल कुमार, उमेश चंद्रा, अमित सिंह, अंकुर अग्रवाल, सुमन सरकार, केएम श्रीवास्तव, सत्यम बाजपेई, कृष्ण कुमार पांडेय, गौरव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
bank-strike-september-2026-ufbu-sbi-advisory-lucknow-news (2)

फोरम के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि आंदोलन के अगले चरण में 22 सितंबर को बैंककर्मी काला बैज धारण करेंगे और स्टेट बैंक मुख्य शाखा पर राज्य स्तरीय धरना एवं विशाल प्रदर्शन होगा। 25 सितंबर को एसबीआई मुख्य शाखा पर प्रदर्शन और रैली निकाली जाएगी। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें:

उधर, भारतीय स्टेट बैंक ने भी ग्राहकों को संभावित असर को लेकर एडवाइजरी जारी की है। SBI ने कहा है कि UFBU ने 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। बैंक आवश्यक सेवाएं जारी रखने का हरसंभव प्रयास करेगा लेकिन ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे हड़ताल की तारीखों से पहले जरूरी बैंकिंग लेनदेन पूरा कर लें।
नकदी जरूरतों के लिए ग्राहक ATM/ADWM और ग्राहक सेवा केंद्रों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इंटरनेट बैंकिंग, YONO, मोबाइल बैंकिंग, UPI और अन्य डिजिटल माध्यमों से बैंकिंग सेवाएं लेने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें  अब सेंटीमीटर की सटीकता से होगी खेतों की नाप! लखनऊ से शुरू हुई रोवर तकनीक, भूमि विवादों पर लगेगा ब्रेक

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link