Barabanki City

Barabanki News : घाघरा में उतरीं बड़ी मशीनें, छह लेन केबल ब्रिज के लिए 1200 मीटर का अस्थायी पुल बनना शुरू

Ghaghra River Bridge : बाराबंकी-बहराइच कनेक्टिविटी को मिलेगा बूस्ट, बाढ़ के बाद नदी का जलस्तर घटते ही फिर तेज हुआ काम, पाइलिंग में जुटी मशीनें और कर्मचारी, बाराबंकी-बहराइच के बीच 102 किमी छह लेन हाईवे का अहम हिस्सा होगा नया पुल

संदीप पटेल

बाराबंकी, 22 सितंबर 2026:

यूपी के बाराबंकी जिले में घाघरा नदी पर प्रस्तावित छह लेन केबल ब्रिज की तैयारियां फिर तेज हो गई हैं। रामनगर तहसील क्षेत्र में स्थायी पुल के निर्माण से पहले करीब 1200 मीटर लंबे दो लेन के अस्थायी लोहे के पुल का काम शुरू कर दिया गया है। संजय सेतु के पास बड़ी मशीनों से पाइलिंग कर नदी के बीच पुल की नींव तैयार की जा रही है।

बाढ़ के कारण रोकना पड़ा था काम

Six Lane Cable Bridge : घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ समय पहले अस्थायी पुल का निर्माण रोकना पड़ा था। पानी कम होने के बाद निर्माण एजेंसी ने दोबारा काम शुरू कर दिया है। फिलहाल नदी के बीच पाइलिंग और दूसरे शुरुआती काम कराए जा रहे हैं। बड़ी संख्या में कर्मचारी भी मौके पर काम में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें:

barabanki-bahraich-ghaghra-river-six-lane-cable-bridge-temporary-bridge-work (2)

Advertisement

अस्थायी पुल से मशीनों की आवाजाही होगी आसान

1200 मीटर लंबे इस अस्थायी पुल को लोहे की संरचना से तैयार किया जाएगा। इसके बन जाने के बाद निर्माण सामग्री और भारी मशीनों को नदी के दूसरी तरफ ले जाने में आसानी होगी। इससे स्थायी छह लेन केबल ब्रिज के निर्माण से जुड़े काम को रफ्तार देने की योजना है। निर्माण कार्य प्रोजेक्ट मैनेजर विनायक की निगरानी में चल रहा है। मैकेनिकल इंचार्ज बब्बन सिंह के मुताबिक, बाढ़ की वजह से काम प्रभावित हुआ था। जलस्तर घटने के बाद काम फिर शुरू कर दिया गया है और इसे तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

दो छह लेन केबल ब्रिज बनाने की तैयारी

परियोजना के तहत घाघरा नदी पर दो छह लेन केबल ब्रिज बनाए जाने की योजना है। इनके मुख्य निर्माण से पहले अस्थायी पुल तैयार किया जा रहा है। प्रस्तावित पुल का स्पैन करीब 140 मीटर बताया गया है। दोनों पुलों में कुल 16 बड़े पिलर बनाए जाने की योजना है, जबकि केबल की ऊंचाई करीब 35 मीटर रखे जाने की जानकारी दी गई है।

600 करोड़ से ज्यादा की परियोजना

घाघरा नदी पर बनने वाला यह केबल ब्रिज बाराबंकी से बहराइच के बीच प्रस्तावित करीब 102 किलोमीटर लंबे छह लेन हाईवे का अहम हिस्सा है। परियोजना की अनुमानित लागत 600 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। स्थायी पुल का काम तय योजना के मुताबिक करीब तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जबकि निर्माण एजेंसी इसे करीब दो साल में पूरा करने की कोशिश में है।

बाराबंकी-बहराइच कनेक्टिविटी से जुड़ी बड़ी परियोजना

केबल ब्रिज बनने के बाद बाराबंकी और बहराइच के बीच इस रूट पर छह लेन हाईवे के जरिए वाहनों की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है। फिलहाल निर्माण एजेंसी का फोकस अस्थायी पुल को तैयार करने पर है, ताकि इसके जरिए स्थायी पुल के निर्माण में इस्तेमाल होने वाली मशीनों और सामग्री की आवाजाही शुरू की जा सके।

ये भी पढ़ें  Barabanki News : एक्सप्रेसवे पर बस में खराबी चेक कर रहे थे ड्राइवर, हथौड़े की तरह ट्रक ने पीछे से मारी ठोकर, दोनों की मौत

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link