Uttar Pradesh

बहन की शादी से पहले भाई की हार्ट अटैक से मौत, फेरों से पहले उठी अर्थी।

जालौन,22 नवंबर 2024

जालौन के बड़ी मडईया गांव में बहन की शादी की तैयारियों में जुटे ओमबाबू राजपूत की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सीने में दर्द के बाद उन्हें उरई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 22 नवंबर को बहन की डोली उठने से पहले भाई की अर्थी उठी, जिससे शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

बहन खुशबू की शादी के दिन भाई की हार्ट अटैक से मौत हो गई, जिस चौखट से घर की बेटी की विदाई होनी थी, उसी चौखट पर भाई की अर्थी सज गई। शहनाई की खुशियां मातम के गम में गूंजने लगी। पूरे गांव में कुछ हीं मिनटों में गम का माहौल छा गया और घर में हाहाकार मच गया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  हरियाणा : हिसार में दर्दनाक हादसा, सोते समय एक ईंट भट्टे की दीवार गिरने से 4 की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link