Uttar Pradesh

अयोध्या में नेता प्रतिपक्ष का स्वागत, कहा… ब्राह्मण समाज का सम्मान हमेशा सपा की प्राथमिकता

सिद्धार्थनगर से लखनऊ जाते समय अयोध्या में हुआ स्वागत, मीडिया से बातचीत में सरकार पर साधा निशाना

अयोध्या, 10 मार्च 2026:

यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा ब्राह्मण समाज को सम्मान और प्रतिनिधित्व देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकारों में ब्राह्मण समाज को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं और यही कारण है कि विभिन्न पदों पर समाज के लोगों को अवसर मिला।

सिद्धार्थनगर से लखनऊ जाते समय अयोध्या में उनका स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए प्रदेश की मौजूदा सरकार पर भी निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित किया गया था, जिसे वर्तमान सरकार ने समाप्त कर दिया। उनके मुताबिक इससे ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में मौजूदा समय में कई वर्गों के साथ अन्याय हो रहा है और ब्राह्मण समाज भी खुद को असहज महसूस कर रहा है। उनका कहना था कि सरकार को सभी वर्गों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि समाज को एकजुट रहकर अपने अधिकारों और सम्मान के लिए आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में बदलाव के लिए समाज की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दीं।

ये भी पढ़ें  "कन्नौज रेलवे स्टेशन पर लेंटर गिरने से कई मजदूर दबे, राहत कार्य जारी"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link