Entertainment

Udta Teer Trailer : कॉमेडी संग जासूसी का तड़का, भारत-पाकिस्तान के बीच झूलती आयुष्मान की याददाश्त देख छूटेगी हंसी

सारा अली खान भी निभा रहीं अहम अफसर का किरदार, धमाके के बाद चली जाती है पाकिस्तानी जासूस आयुष्मान की याददाश्त, खुद को समझने लगता है भारत का काउंटर-टेररिज्म ऑफिसर, 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, 24 सितंबर 2026:

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ का Trailer रिलीज हो गया है। फिल्म की कहानी एक पाकिस्तानी जासूस की है, जिसकी याददाश्त जाने के बाद पूरी कहानी ही उलट जाती है। ट्रेलर में कॉमेडी के साथ जासूसी और काउंटर-टेररिज्म का तड़का देखने को मिल रहा है।

धमाके के बाद भूल गया अपनी पहचान

Dharma Production : फिल्म में आयुष्मान खुराना ने बिलाल नाम के पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभाया है। एक जोरदार धमाके में उसकी याददाश्त चली जाती है। होश में आने के बाद बिलाल को यकीन हो जाता है कि वह भारत का काउंटर-टेररिज्म ऑफिसर है। इसके बाद वह खुद को कट्टर देशभक्त भारतीय अफसर समझकर मिशन पर निकल पड़ता है। दूसरी तरफ उसके पाकिस्तानी अफसर इस बात से परेशान नजर आते हैं कि उनका खास जासूस आखिर ऐसी हरकतें क्यों कर रहा है।

सारा अली खान से होगी टक्कर

Sara ali : ट्रेलर में सारा अली खान भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं। वह एक CTS ऑफिसर का किरदार निभा रही हैं। आयुष्मान के किरदार के साथ उनकी टक्कर कहानी में कई मजेदार मोड़ लाती दिखाई देती है। यही मोड़ लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देते हैं। ट्रेलर में इसकी झलक लोगों को अभी से रोमांचित कर रही है।

दिवंगत अभिनेता मुकुल देव की आखिरी फिल्म

‘उड़ता तीर’ में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा राहुल बोस, सुप्रिया पिलगांवकर, बृजेंद्र काला, राम कपूर, सुहैल नय्यर और गुलशन ग्रोवर भी नजर आएंगे। यह दिवंगत अभिनेता मुकुल देव की आखिरी फिल्म भी है। मई 2025 में उनका निधन हो गया था। फिल्म 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें  बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, भ्रामक विज्ञापन के तहत रायपुर में केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link