Barabanki City

Barabanki News : मेडल हाथ में आते ही खिल उठे चेहरे, ताइक्वांडो खिलाड़ियों का डीएम ने बढ़ाया हौसला

अवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान, प्रशिक्षण केंद्र के 13 खिलाड़ी सम्मानित, डीएम ने राज्य से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक जिले का नाम रोशन करने को कहा

संदीप पटेल

बाराबंकी, 24 सितंबर 2026:

यूपी के बाराबंकी में अवध ताइक्वांडो चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को गुरुवार को जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े खिलाड़ियों को डीएम ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर खिलाड़ियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

13 खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Awadh Taekwondo Championship: आवास विकास कॉलोनी स्थित विजय पार्क प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े सम्मान पाने वालों में अव्यांश, अरुण प्रताप सिंह, वरुण प्रताप सिंह, वैष्णवी, ईशान सिंह, अक्षत सिंह, अथर्व वर्मा, समर मौर्य, रेयान, असदुल्ला, एकाग्र सिंह, अनुभव मिश्रा और अनय वर्मा शामिल रहे। सभी खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के लिए मेडल और प्रमाणपत्र दिए गए।

ये भी पढ़ें:

barabanki-taekwondo-championship-dm-ishaan-pratap-singh-honors-players (2)

मेहनत और अनुशासन पर दिया जोर

खिलाड़ियों से बातचीत के दौरान जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने कहा कि खेल में आगे बढ़ने के लिए लगातार मेहनत और अनुशासन जरूरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से राज्य और राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का नाम रोशन करें।

आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे खिलाड़ी

राष्ट्रीय रेफरी जितेंद्र कुमार मौर्य व प्रशिक्षक मनीष दत्त और तुषार विश्वकर्मा ने एसोसिएशन की ओर से डीएम को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। जितेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खिलाड़ियों के सम्मान से उनका मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलती है। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव राजकुमार और जिला सचिव सतीश चौहान ने भी सम्मानित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

ये भी पढ़ें  शहर में चोरों का आतंक...रोड पर खड़ी बोलेरो व घर में घुसकर बाइक उड़ाई

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link