Barabanki City

Barabanki : शहर से कारोबारी लापता, अलमारी में मिला 5 साल पुराना लेटर, पिता ने पुलिस से कही ये बात

लाजपत नगर का रहने वाला है ऑनलाइन ट्रेडर प्रीतपाल सिंह, पिता ने पुलिस को दिया अलमारी में मिला लेटर, कई कम्पनियों में फंसी थी निवेश की मोटी रकम, आशंकित पिता ने की मोबाइल नंबर Surveillance पर लगाने की मांग

बाराबंकी, 1 अगस्त 2026:

शहर के लाजपत नगर निवासी 40 वर्षीय प्रीतपाल सिंह पिछले 24 घंटे से लापता हैं। उनके पिता सतनाम सिंह ने अनहोनी की आशंका जताकर कोतवाली शहर में एफआईआर दर्ज कराई है। इसके साथ ही बेटे की अलमारी से मिला एक ऐसा लेटर सौंपा है जिसमें कई कंपनियों के नाम निवेश की गई रकम का ब्यौरा है। पिता के मुताबिक बेटा ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम करता था।

लेटर में है कम्पनियों के नाम व निवेश की गई रकम

कोतवाली शहर के नजदीक ही बसे लाजपतनगर मोहल्ले में सतनाम सिंह का परिवार रहता है। उनका 40 साल का बेटा बीते कई दिनों से परेशान था। पिता के मुताबिक, प्रीतपाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। इसी बीच शुक्रवार की शाम लगभग 5 बजे वो घर से निकल गया। आशंकित पिता ने बेटे की अलमारी खोली तो एक फाइल में दिसंबर 2021 का एक लेटर मिला। इस लेटर से ही पता चला कि उसने अलग-अलग कई कंपनियों में निवेश किया था, लेकिन रकम वापस नहीं मिली। बताया जा रहा है कि प्रीतपाल के जरिये अन्य लोगों ने भी काफी रकम इन्वेस्ट की थी।

ये भी पढ़ें:

दोनों फोन स्विच ऑफ, नंबर Surveillance पर लगाने की मांग

परिजनों ने बताया कि बेटे की तलाश के लिए काफी हाथ पैर मारे। उसके दोनों मोबाइल नंबर भी लगातार स्विच ऑफ आ रहे हैं। लेटर में कंपनियों के मालिकों के नाम और फोन नंबर समेत अन्य जानकारी लिखी हुई है। परिवार ने यह लेटर भी तहरीर के साथ पुलिस को सौंप दिया है। सतनाम सिंह ने पुलिस से बेटे का जल्द पता लगाने की गुहार लगाई है। उन्होंने प्रीतपाल के दोनों मोबाइल नंबरों को Surveillance पर लगाने की भी मांग की है, ताकि उनकी लोकेशन का पता चल सके। फिलहाल पुलिस उपलब्ध डिटेल के आधार पर कारोबारी प्रीतपाल की खोज में जुटी है।

ये भी पढ़ें  धर्मातरण रैकेट के मास्टरमाइंड रहमान से खुलेंगे राज...पुलिस को 10 दिन की रिमांड मिली

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link