Ayodhya

नजूल की जमीन पर बनेगा वेंडिंग जोन : महापौर व विधायक पीड़ितों से मिले, बोले- प्रभावितों को मिलेंगी दुकानें

महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बारिश को देखते हुए तत्काल अस्थायी शेड बनाने के दिए निर्देश, कहा- परियोजनाओं के लिए जमीन सहमति के आधार पर ली गई, कलेक्ट्रेट में वेद प्रकाश गुप्ता ने 14 कोसी मार्ग से विस्थापित परिवारों की सुनी बात, दिया मुआवजा

अनिल निषाद

अयोध्या, 25 सितंबर 2026ः

यूपी के अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण की जद में आए मकानों व दुकानों को प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। इससे प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए नगर निगम ने योजना तैयार की है। शुक्रवार को महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी पीड़ितों से मिले और उनकी समस्या सुनी। महापौर और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन नजूल की जमीन चिह्नित कर नगर निगम को उपलब्ध कराएगा। इसके बाद वहां वेंडिंग जोन बनाकर दुकानें बनाई जाएंगी और प्रभावितों को दी जाएंगी। वहीं, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता विस्थापित परिवारों से मिले और उनकी बात सुनी। इसके बाद परिवारों को मुआवजा दिया गया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार इस व्यवस्था से चौड़ीकरण की कार्रवाई से प्रभावित लोगों को दोबारा कारोबार शुरू करने के लिए स्थान उपलब्ध कराया जा सकेगा। महापौर ने नाका पहुंचकर प्रभावित लोगों से मुलाकात की और बारिश को देखते हुए तत्काल अस्थायी शेड बनाए जाने के निर्देश दिए। वहीं, 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर विपक्ष के निशाना साधने पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम पथ, धर्म पथ, राम जन्मभूमि पथ, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग और 14 कोसी परिक्रमा मार्ग सहित विभिन्न परियोजनाओं के लिए जमीन सहमति के आधार पर ली गई है।

ये भी पढ़ें:

ayodhya-nazul-land-vending-zone-mayor-girish-pati-tripathi-mla-ved-prakash-gupta (2)

नगर निगम का कहना है कि 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। ऐसे में प्रभावित लोगों के लिए वेंडिंग जोन और दुकानों की व्यवस्था को पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। उधर कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने प्रभावित परिवारों के साथ बैठक की। बैठक में विधायक और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं। मुआवजा मिलने और दुकानों के पुनर्व्यवस्थापन के आश्वासन के बाद पीड़ितों ने संतोष जताया।

ये भी पढ़ें  बोर्ड सदस्य ने फंड की कमी स्वीकारी, कहा- अब छोटे स्वरूप में बनेगी धन्नीपुर मस्जिद

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link