Uttarakhand

कूड़ा प्रबंधन को मिलेगी रफ्तार : धामी ने 15 ई-वाहनों को किया रवाना, बोले- कॉरपोरेट सेक्टर का सहयोग जरूरी

खटीमा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम, कहा- सेल्फ-सस्टेनिंग मॉडल स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने में होगा मददगार, 373 ग्राम पंचायतों को 71 क्लस्टरों में बांटकर तैयार की गई कार्ययोजना

राजकिशोर तिवारी

ऊधमसिंह नगर, 25 सितंबर 2026ः

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को रफ्तार मिलेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को खटीमा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 15 इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें नेस्ले इंडिया की ओर से सीएसआर के तहत उपलब्ध कराए गए सात इलेक्ट्रिक कचरा कलेक्शन वाहन शामिल हैं। सीएम ने कहा कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन के लिए आधुनिक संसाधनों के साथ जनभागीदारी और कॉरपोरेट सेक्टर का सहयोग भी अहम है।

सीएम धामी ने कहा कि सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर विकसित किया जा रहा सेल्फ-सस्टेनिंग मॉडल स्वच्छता व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने में मददगार होगा। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में कचरा संग्रहण व निस्तारण की व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, वैज्ञानिक और प्रभावी बनाया जाए।

ये भी पढ़ें:

सीडीओ दिवेश सासनी ने बताया कि जिले में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्ययोजना तैयार की गई है। 373 ग्राम पंचायतों को 71 क्लस्टरों में बांटकर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार की गई है। नगर निकायों से लगे ग्रामीण क्षेत्रों और प्रमुख स्थानीय बाजारों में नियमित कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण के लिए संबंधित नगर निकायों के साथ एमओयू किए गए हैं। जनपद में अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 231 वाहनों का बेड़ा तैयार किया गया है। इनमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत 134 ई-रिक्शा और 75 ट्रैक्टर-ट्रॉली शामिल हैं।

इसके अलावा सीएसआर और अन्य योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध कराए गए वाहन भी इस व्यवस्था का हिस्सा हैं। विभिन्न विकासखंडों में जिला पंचायत की ओर से कॉम्पेक्टर का संचालन भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर विकास शर्मा, ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, अपर सचिव मुख्यमंत्री एवं सदस्य सचिव सीएसआर मनमोहन मैनाली व नेस्ले इंडिया के कॉरपोरेट अफेयर्स एवं सस्टेनेबिलिटी डायरेक्टर कुंवर हिम्मत सिंह समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: 38 वे राष्ट्रीय खेलों की अगुवाई कर रहे उत्तराखंड को मिला इंडियन ऑयल का साथ

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link