Uttar Pradesh

सांसद चंद्रशेखर को पुलिस ने रोका…जा रहे थे हिंसा प्रभावित संभल

अनमोल शर्मा
हापुड़, 25 नवंबर 2024:

हिंसा प्रभावित संभल जा रहे नगीना सांसद एवं भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को हापुड़ पुलिस ने सोमवार दोपहर हाईवे पर रोक लिया। इस दौरान सांसद ने कहा कि मैं हिंसा का समर्थन नहीं करता लेकिन हर हिंसा के पीछे कोईत्रकारण होता है। क्या गोलियों से न्याय होगा। उन्होंने संभल हिंसा की सीबीआई से जांच कराने की मांग की।

सांसद ने कहा कि सर्वे तो ज्ञानवापी का भी हुआ था।संभल में सर्वे कमिश्नर के साथ लोग धार्मिक नारे लगाते जा रहे थे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों से मिलना जरूरी है। हम पीड़ितों का हाल जानने जा रहे हैं। वहां जाना जरूरी ताकि हम मदद कर सकें। हमें हिंसा का कारण पता चल सके।

ये भी पढ़ें  बच्चों के प्रति CM योगी का फिर दिखा स्नेह : वांची-आची के नन्हे हाथों से कराया वाटिका का लोकार्पण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link