Uttar Pradesh

इटावा : बीएसए दफ्तर में रिश्वतखोरी, वरिष्ठ सहायक को विजिलेंस ने दबोचा

अशरफ अंसारी

इटावा, 30 नवंबर 2024:

यूपी के इटावा में बेसिक शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी को रिश्वतखोरी ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। जिले के बीएसए दफ्तर के वरिष्ठ सहायक शिव कुमार को 40 हजार की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस टीम ने यह कार्रवाई विनय कुमार त्रिपाठी नामक शिक्षक की शिकायत पर की। शिक्षक ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि बीएसए दफ्तर का वरिष्ठ सहायक उनसे किसी काम के बदले रिश्वत की मांग कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

शिक्षक से ली 40 हजार की रिश्वत

Advertisement

इसकी पड़ताल के बाद विजिलेंस टीम के ट्रैप के तहत शिक्षक ने कार्यालय में वरिष्ठ सहायक से मुलाकात की। शिक्षक ने जैसे ही रिश्वत के 40 हजार रुपये दिए वैसे ही विजिलेंस टीम ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शिव कुमार को विजिलेंस टीम शहर से दूर बकेवर थाने ले गई। विजिलेंस की कार्रवाई के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें  UP में 8 साल से वेतन को तरस रहे पैक्स कर्मी: संजय सिंह ने योगी सरकार को घेरा, 9 अक्टूबर को लखनऊ में बड़ा प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link