Lucknow CityUttar Pradesh

Navaratri : मां महागौरी की आराधना के बीच योगी का नारीशक्ति पर बड़ा संदेश, 1.20 करोड़ महिलाएं बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

टेक होम राशन से डेयरी कारोबार तक महिलाओं को मिला रोजगार का आधार, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 3 हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये करने का किया उल्लेख

लखनऊ, 18 अक्टूबर 2026:

नवरात्रि में मां महागौरी की आराधना के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तीकरण को उत्तर प्रदेश की प्रगति का आधार बताते हुए नारी सुरक्षा, सम्मान, पोषण और आर्थिक स्वावलंबन पर सरकार के प्रयासों को रेखांकित किया। मुख्यमंत्री ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपने संदेश में कहा कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब हर मां स्वस्थ और सुरक्षित हो, हर बेटी को बेहतर पोषण और भविष्य मिले तथा हर महिला सम्मान के साथ आत्मनिर्भर जीवन जी सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश की डबल इंजन सरकार महिलाओं को विकास का सक्रिय भागीदार बनाने के लिए सुरक्षा, शिक्षा, पोषण और आर्थिक स्वावलंबन के अवसरों का विस्तार कर रही है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों से लेकर दुग्ध उत्पादन कंपनियों तक महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती से जोड़कर पेश किया।

टेक होम राशन से महिलाओं को मिला रोजगार

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले बच्चों के पोषण से जुड़ी व्यवस्था माफिया के शिकंजे में थी। सरकार बनने के बाद टेक होम राशन के उत्पादन और वितरण की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सौंपी गई। उनके मुताबिक, इस पहल से व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने, महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने और कुपोषण के खिलाफ लड़ाई को प्रभावी बनाने में मदद मिली।

ये भी पढ़ें:

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में चार गुना वृद्धि का जिक्र

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय में बढ़ोतरी को भी महिला कल्याण की प्रमुख पहल बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियों का मानदेय 3,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। इसके साथ स्वास्थ्य बीमा का लाभ देकर उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को भी मजबूती देने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement

31 जिलों की चार लाख महिलाएं डेयरी कारोबार से जुड़ीं

मुख्यमंत्री के अनुसार बलिनी, सामर्थ्य, काशी, बाबा गोरखनाथ और सृजनी जैसी दुग्ध उत्पादक कंपनियों से जुड़कर 31 जिलों की चार लाख से अधिक महिलाएं दुग्ध उत्पादन के जरिए आय अर्जित कर रही हैं। इससे महिलाओं के लिए उद्यमिता के अवसर बढ़ने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

1.20 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं

योगी ने कहा कि हर ग्राम पंचायत में बीसी सखी पहल ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन बढ़ाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है। वहीं, प्रदेश में 1.20 करोड़ से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आर्थिक गतिविधियों में भागीदारी कर रही हैं। लखपति दीदी पहल के माध्यम से भी महिलाओं को अपनी मेहनत और हुनर के जरिए नियमित आय बढ़ाने के अवसर मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने मां महागौरी की कृपा का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में नारीशक्ति का जीवन सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है। उन्होंने ‘सशक्त नारी, समृद्ध उत्तर प्रदेश’ का संदेश देते हुए जय मां महागौरी के उद्घोष के साथ अपना संदेश समाप्त किया।

ये भी पढ़ें  "युवक ने मंगाया वेज पिज्जा, डोमिनोज ने भेजा नॉनवेज; पुलिस से की शिकायत"

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link