Uttar Pradesh

गैस रिफिलिंग के दौरान ईको कार में आग, जलती गाड़ी से भागा ड्राइवर

पीलीभीत,4 दिसंबर 2024

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में सड़क किनारे गैस रिफलिंग के दौरान एक ईको कार में आग लग गई, जिससे कार आग के गोले में बदल गई। हादसे के बाद चालक और गैस रिफलिंग करने वाला कारोबारी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि आग के चलते कार में रखा सिलेंडर नहीं फटा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।पीलीभीत के नौगवा चौराहे से बरेली बीसलपुर और खटीमा तक ईको कार का संचालन होता है।

इनमें अधिकांश कारों में अवैध रूप से सीएनजी और एलपीजी किट लगी होती है, जिनमें सड़क किनारे गैस रिफिल की जाती है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अवैध रिफलिंग का कारोबार खुलेआम चल रहा है और कई बार इसके खिलाफ विरोध जताया गया है, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। शहर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  किसान को जबड़ों से खींचकर सरयू में समा गया मगरमच्छ...खोजबीन जारी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link