दिवाली पर प्रभास की ‘स्पिरिट’ का धमाका, नया पोस्टर जारी, रणबीर-यश की ‘रामायण पार्ट 2’ से होगी भिड़ंत
संदीप रेड्डी वांगा ने नए पोस्टर के साथ किया रिलीज डेट का ऐलान, 29 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म, प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी नजर आएंगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, 18 अक्टूबर 2026:
साउथ सुपर स्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट बदल गई है। संदीप रेड्डी वांगा ने रविवार को फिल्म का नया पोस्टर जारी कर बताया कि यह एक्शन थ्रिलर अब 29 अक्टूबर 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिवाली के मौके पर आने वाली इस फिल्म की सीधी टक्कर रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की ‘रामायण पार्ट 2’ से हो सकती है।।
नए लुक में दिखे प्रभास
संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पहले फिल्म के नए पोस्टर को लेकर उत्सुकता बढ़ाई। इसके कुछ देर बाद उन्होंने प्रभास का नया लुक जारी किया। पोस्टर में प्रभास काले चश्मे, कैप और शर्ट में नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज गंभीर है, जबकि चश्मे के पीछे छिपी आंखों ने उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।
पहले मार्च में रिलीज होनी थी फिल्म
‘स्पिरिट’ की रिलीज पहले 5 मार्च 2027 तय की गई थी। अब मेकर्स ने इसकी तारीख बदलकर 29 अक्टूबर 2027 कर दी है। फिल्म के निर्देशन की कमान संदीप रेड्डी वांगा के पास है. वह इससे पहले ‘अर्जुन रेड्डी’, ‘कबीर सिंह’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अलग पहचान बना चुके हैं।
‘रामायण पार्ट 2’ से बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला
दिवाली 2027 में ‘रामायण पार्ट 2’ की रिलीज भी प्रस्तावित है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. हालांकि, दूसरे भाग की सटीक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है. ऐसे में दोनों फिल्मों की रिलीज तारीखों को लेकर आगे होने वाले ऐलान पर नजर रहेगी.
पुलिस अधिकारी के किरदार में प्रभास
‘स्पिरिट’ की घोषणा 23 अक्टूबर 2025 को प्रभास के जन्मदिन के मौके पर की गई थी। फिल्म के शुरुआती टीजर में एक सख्त पुलिस अधिकारी की कहानी की झलक दिखाई गई थी। प्रभास इसमें आईपीएस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। विवेक ओबेरॉय भी अहम किरदार में नजर आएंगे, जबकि तृप्ति डिमरी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं।
Check this out…….. 😊
#Spirit
#InSpiritMode
@TSeries
@VangaPictures
#IndiasBiggestSuperStar
29TH OCTOBER DIWALI 2027 💥
Worldwide RELEASE DATE 👆 https://t.co/SmPjKHzuVE— Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) October 18, 2026
टी-सीरीज के साथ बना रहे हैं फिल्म
‘स्पिरिट’ को संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा है और वही इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और भद्रकाली पिक्चर्स मिलकर कर रहे हैं। रिलीज डेट में बदलाव के बाद अब फिल्म का मुकाबला दिवाली पर आने वाली बड़ी फिल्मों से होने की संभावना है।






