Lucknow City

लखनऊ में ABVP का शक्ति प्रदर्शन : ‘नेहा बोरा धूल, ABVP आंधी’, कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ गरजे छात्र

लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-3 पर जुटे कार्यकर्ता, दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग और विभिन्न संगठनों के प्रदर्शनों को बताया लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला

लखनऊ, 18 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने कॉकरोच जनता पार्टी और दिल्ली में प्रदर्शन करने वाले विभिन्न संगठनों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट नंबर-3 पर दोपहर में तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे। भगवा झंडों और पोस्टरों के साथ प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में हुए प्रदर्शनों तथा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कड़ा विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला बताते हुए नारेबाजी की।

‘लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला नहीं सहेंगे’

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में ‘लोकतांत्रिक संस्थानों पर हमला नहीं सहेंगे’ और ‘कॉकरोच पार्टी मुर्दाबाद’ जैसे नारे लिखे पोस्टर दिखाई दिए। कार्यकर्ताओं ने ‘तुम वामपंथ से तोड़ोगे, हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे’ के नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। ABVP कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी, आइसा और अन्य संगठनों के प्रदर्शन के जरिए युवाओं को गुमराह करने तथा देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की छवि खराब करने की कोशिश की गई।

विरोधी संगठनों को बताया मौसमी मेंढक

ABVP पदाधिकारी अर्पण कुशवाहा ने कहा कि दिल्ली में कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के विरोध में लखनऊ में छात्र एकजुट हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रवाद के खिलाफ नारे लगाने, रिज्यूम बदलने की बात करने और बांग्लादेश का उदाहरण देने वाले संगठनों को जवाब देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कुशवाहा ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, ‘ABVP के सामने नेहा बोरा धूल हैं, विद्यार्थी परिषद एक आंधी है।’ उन्होंने विरोधी संगठनों को मौसमी मेंढक बताते हुए कहा कि वे विद्यार्थी परिषद के सामने नहीं टिक पाएंगे।

ये भी पढ़ें:

ध्रुव राठी और अभिजीत दीपके पर भी निशाना

प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने आइसा पर छात्र संगठन के नाम पर युवाओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने नेहा बोरा, अभिजीत दीपके और ध्रुव राठी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन में ये लोग राष्ट्र के खिलाफ खड़े दिखाई दिए।
lucknow-news-abvp-protest-cockroach-party (2)

Advertisement

कार्यकर्ताओं ने ध्रुव राठी पर विदेश में देश की छवि खराब करने का प्रयास करने का आरोप भी लगाया। ABVP ने कहा कि वह ऐसी कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का विरोध जारी रखेगी। प्रदर्शन के जरिए संगठन ने राष्ट्रवाद के समर्थन और लोकतांत्रिक संस्थाओं की गरिमा बनाए रखने का संदेश देने की कोशिश की।

ये भी पढ़ें  रोमांचक युद्ध के बाद रावण वध पर झूमी भीड़, गोसाईगंज में गूंजे “जय श्रीराम” के नारे

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link