Uttarakhand

उत्तराखंड को कल मिलेगा नया राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन पहुंचे देहरादून, लेंगे शपथ

लोक भवन परिसर में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां पूरी, जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री, मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक ने किया स्वागत 

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 18 अक्टूबर 2026:

उत्तराखंड को सोमवार को नया राज्यपाल मिल जाएगा। डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार शाम उत्तराखंड पहुंच गए। सोमवार को देहरादून स्थित लोक भवन परिसर में आयोजित समारोह में वे राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। उनके आगमन के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह में कई कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
dr-dhal-singh-bisen-governor-uttarakhand-oath (2)

लोक भवन में शपथ ग्रहण की भव्य तैयारियां

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 11 बजे लोक भवन परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में डॉ. ढाल सिंह बिसेन राज्यपाल पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल का कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही राजभवन की संवैधानिक जिम्मेदारियों का निर्वहन उनके नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। शपथ ग्रहण को लेकर प्रशासनिक और प्रोटोकॉल स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सभी की नजरें लोक भवन में होने वाले समारोह पर टिकी हैं, जहां वे औपचारिक रूप से उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ लेकर अपना कार्यभार संभालेंगे।

ये भी पढ़ें:

गार्ड ऑफ ऑनर दिया, पुलिस परेड का किया निरीक्षण

डॉ. बिसेन रविवार शाम जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उत्तराखंड पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने पुलिस परेड का निरीक्षण भी किया। एयरपोर्ट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और डीएम डॉ. आशीष चौहान सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से लोक भवन पहुंचने पर डॉ. बिसेन का अधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान राज्यपाल के सचिव रविनाथ रामन, उत्तराखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल केके शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन और अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  चारधाम यात्रा मार्गों पर सख्त पहरा... तय संख्या से ज्यादा घोड़ा-खच्चर दौड़े तो कार्रवाई

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link