Uttar Pradesh

वाराणसी : काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन हुए आसान, योगी ने किया 11 एलईडी स्क्रीन का लोकार्पण

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 7 दिसंबर 2024:

यूपी के वाराणसी में भगवान शिव के दरबार काशी विश्वनाथ धाम की भव्य आरती और गर्भगृह के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब आसानी से श्रद्धालु पांच वक्त की आरती देख सकेंगे। इसके लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ धाम में लगाई गईं 11 एलईडी स्क्रीन का शनिवार को लोकार्पण किया है।

इन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ धाम के बारे में जानकारी भी मिल सकेगी। वे भगवान विश्वनाथ की आरती के साथ गर्भगृह के दर्शन आसान से प्राप्त कर सकेंगे। काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन के अनुसार धाम के अलग-अलग स्थानों पर 11 एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इनकी लागत 2.02 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें:

वाराणसी के दो दिवसीय दौरे के दौरान सीएम योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में लगे 11 एलईडी स्क्रीन का लोकार्पण किया। इस मौके पर यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, त्रिभुवन राम, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  योगी की पाती : नए सत्र में सपनों को दें उड़ान, हर बच्चे तक पहुंचे शिक्षा का उजाला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link